भोपाल : नगर निगम की आयुक्त संस्कृति जैन के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है. साइबर जालसाजों ने उनकी फोटो डीपी पर लगाकर (message from corporation commissioner) नगर निगम अधिकारियों को मैसेज भेजे और पैसों की मांग की है. हैरानी की बात यह है कि यह दूसरी बार है जब नगर निगम कमिश्नर के नाम का दुरुपयोग कर साइबर फ्रॉड की कोशिश की गई है.
यह मैसज नंबर +84 56 848 1763 से भेजा गया, जिसे वियतनाम का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार फर्जी अकाउंट से सहायक यंत्री विजय गोयल को तीन मैसेज भेजे गए. मैसेज में पहले हालचाल पूछा गया और फिर बातचीत आगे बढ़ाने की कोशिश की गई. प्रोफाइल में इसे वियतनाम बिजनेस अकाउंट बताया गया, जिसे हाल ही में जोड़ा गया था.
इसे भी पढ़ें – भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा ‘इस्तीफा’ का नारा
आयुक्त के नाम पर ठगी का मामला आने के बाद कमिश्नर संस्कृति जैन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मैसेज जारी कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि उनके नाम या फोटो का उपयोग कर कोई भी व्यक्ति पैसे की मांग करे तो उसे पूरी तरह नजरअंदाज करें और तत्काल उन्हें अवगत कराएं, जिससे समय रहते साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा सके.
message from corporation commissioner – नवंबर 2025 में भी इसी तरह का मामला सामने आया था. उस समय फर्जी अकाउंट से खुद को मीटिंग में व्यस्त बताकर और बैंक ट्रांसफर में दिक्कत का हवाला देते हुए 50 हजार रुपए ट्रांसफर करने को कहा गया था. यह राशि एचडीएफसी बैंक के एक खाते में भेजने के लिए खाता नंबर और आईएफएससी कोड तक साझा किया गया था. हालांकि, उस समय इस मामले में भी समय रहते सतर्कता बरतने से ठगी टल गई थी.
