छतरपुर: देश के जाने माने कथा वाचक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान हुई भारत की शानदार जीत पर पाकिस्तान पर जुबानी अटैक करते हुए (Baba Bageshwar on Pakistan) कहा कि “बाप तो बाप होता है, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया था, उसी तरह क्रिकेट के मैदान पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है.”
भारत पाकिस्तान मैच में भारत की जीत का जब बाबा धीरेन्द्र शास्त्री को पता लगा तो वो खुशी के मारे झूम उठे और अपने अंदाज में कहते हैं – “बाप तो बाप होता है.” बाबा बागेश्वर ने कहा कि जिस तरह ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया था, उसी तरह क्रिकेट के मैदान पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की.
इसे भी पढ़ें – दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमकर नाचे भूत-प्रेत
दरअसल, रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 61 रनों से हरा दिया. जिसके साथ भारत वर्ल्ड कप के अगले राउंड यानी की सुपर 8 में भी पहुंच गया है. इस हाई-वोल्टेज मैच में ईशान किशन की 77 रनों की विस्फोटक बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी ही जीत की बड़ी वजह रही.
Baba Bageshwar on Pakistan – वहीं, बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री कहते हैं “पूरे भारत के लिए खुशी की बात है. जब हम अंदर चाय पीने गए, तो हम ने देखा आज भारत पाकिस्तान का मैच है. हम ने देखा भारत बैटिंग करने आया और 12 रन पर एक विकेट हो गया. हम लेटे थे तो लोग बोले गुरु जी तुम्हारे पास शक्ति है तो बताओ, हम ने कहा परेशान मत हो भगवान कृपा करेंगे भारत टीम के प्लेयर बहुत दमदार हैं. भारत के खिलाड़ी ये क्रिकेट मैच जीतेंगे.”
