Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने किया संघर्ष का ऐलान
    • Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो रही जांच
    • Madhya Pradesh Politics: ‘वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म’ के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला टैबलेट का प्रशिक्षण
    • Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्यापन में बरती गई भारी लापरवाही
    • लिपिक बना फर्जी ‘व्याख्याता’, 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख के घोटाले पर प्राचार्य समेत 2 निलंबित
    • DUSU चुनाव में ABVP की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़ी ने संभाली सचिव की कमान
    • Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचायत स्थगित
    • देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान की चेतावनी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, September 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » लिपिक बना फर्जी ‘व्याख्याता’, 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख के घोटाले पर प्राचार्य समेत 2 निलंबित

    लिपिक बना फर्जी ‘व्याख्याता’, 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख के घोटाले पर प्राचार्य समेत 2 निलंबित

    September 20, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    clerk became fake lecturer
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    महासमुंद। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक (clerk became fake lecturer) विद्यालय सिरपुर में पदस्थ एक सहायक ग्रेड-02 लिपिक (क्लर्क) द्वारा खुद को व्याख्याता एलबी बताकर आठ महीने तक लगातार अतिरिक्त वेतन ऐंठने का गंभीर मामला सामने आया है। कोष एवं महालेखाकार रायपुर के अधिकारियों द्वारा जब वित्तीय अभिलेखों की जांच की गई, तब इस बड़े घोटाले का भंडाफोड़ हुआ। आरोपी लिपिक नारायण प्रसाद निर्मलकर को मामला उजागर होने पर पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका था।

    clerk became fake lecturer – यह मामला जनवरी 2026 में प्रकाश में आया, जब रायपुर स्थित संचालनालय कोष एवं लेखा ने सिरपुर स्कूल से अचानक अत्यधिक वेतन आहरित होते देख सूक्ष्म जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि लिपिक नारायण प्रसाद ने सिस्टम में हेरफेरी कर खुद को व्याख्याता बना लिया था और व्याख्याता स्तर का वेतन आहरित कर रहा था। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी को भी उसके तय वेतन से अधिक राशि जारी की जा रही थी।

     डिजिटल सिग्नेचर का दुरुपयोग कर बदला पदनाम

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लिपिक नारायण प्रसाद निर्मलकर स्कूल के सभी कर्मचारियों का वेतन बिल तैयार करने का काम देखता था। वह प्रभारी प्राचार्य उमा ठाकुर से डिजिटल सिग्नेचर (DSC) कराकर कोषालय से आसानी से वेतन आहरित करवा लेता था। डीईओ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने मई 2025 से दिसंबर 2025 के बीच अपने मूल पदनाम के पे-लेवल-06 को बदलकर फर्जी तरीके से ‘व्याख्याता एलबी पे-लेवल-09’ दर्ज कर लिया और वेतन निर्धारण में भी बढ़ोतरी कर ली। इस कृत्य से उसने शासन को लगभग 13 लाख रुपये की प्रत्यक्ष वित्तीय क्षति पहुंचाई।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंसिपल ने रची खुद के अपहरण की साजिश

    सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘अग्र महाकुंभ 2026’ का शुभारंभ; अग्रवाल समाज के योगदान को सराहा

    नुनेरा के अलगू तालाब में डूबीं 3 मासूम बच्चियां; पुलिस ने शवों का पंचनामा कर जांच शुरू की

    छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC से भरे जाएंगे

    जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया जाम

    अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास शर्मनाक हरकत! होटल संचालक ने नाबालिग से की दुष्कर्म की कोशिश, गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.