Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महाराष्ट्र लोकल इलेक्शन: महायुति और MVA के बीच जोरदार टक्कर, पहले चरण की वोटिंग जारी, सियासी पारा हाई

    महाराष्ट्र लोकल इलेक्शन: महायुति और MVA के बीच जोरदार टक्कर, पहले चरण की वोटिंग जारी, सियासी पारा हाई

    December 2, 2025 महाराष्ट्र 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव के लिए आज मंगलवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में 246 नगरपरिषदों और 42 नगर पंचायतों में वोट पड़ेंगे. वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राज्य के छोटे शहरों की इन संस्थाओं में सत्ता हासिल करने के लिए सत्तारुढ़ महायुति ने (Maharashtra local election) जोरदार और हाई डेसीबल स्तर पर प्रचार किया, जबकि महा विकास आघाडी (एमवीए) बहुत ही लो प्रोफाइल रही और तीनों घटक दलों ने अपना प्रचार बहुत सीमित रखा.

    चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन और विपक्षी गठबंधन एमवीए के बीच ही है. इस चुनाव से स्थानीय निकायों (नगर परिषद और नगर पंचायत) के 6,042 सदस्यों और 264 अध्यक्षों के भाग्य का फैसला होगा. वोटिंग सुबह 7.30 बजे से शुरू होगी और शाम 5.30 बजे तक चलेगी. वोटिंग को लेकर 12,316 केंद्र बनाए गए हैं.

    राज्य में करीब एक करोड़ वोटर्स ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों के इस बहु-स्तरीय चुनाव के पहले चरण में वोट डाल सकेंगे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, महाराष्ट्र में चुनाव प्रक्रिया 31 जनवरी तक पूरी की जानी है. अलग-अलग जिलों में होने वाले चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है और काउंटिंग कल 3 दिसंबर को होगी.

    इसी तरह 264 निकायों में से 76 नगर परिषदों या नगर पंचायतों की 154 सीटों पर भी कानूनी वजहों से वोट नहीं डाले जा सकेंगे. इस सीटों पर 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य चुनाव आयोग ने पिछले महीने 4 नवंबर को 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों में 2 दिसंबर को चुनाव कराने का ऐलान किया था.

    Maharashtra local election – भारतीय जनता पार्टी ने 100 सदस्यों और 3 अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत हासिल की है. ये निकाय चुनाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत कराए जा रहे हैं, और 31 जनवरी, 2026 तक इस खत्म कराया जाना है. 29 नगर निगमों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के चुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुए हैं.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भोंदू बाबा की अजीबोगरीब दुनिया का सच, मोबाइल और काले पेड़ों का क्या है रहस्य?

    सिलेंडर की लाइन में खड़े पूर्व सरपंच की मौत, प्रकाश आंबेडकर ने उठाया सवाल

    नासिक के भोंदू बाबा अशोक खरात पर 2 नई FIR, अब तक 10 मामले दर्ज; अंतरराष्ट्रीय हवाला रैकेट का भी खुलासा

    नासिक में नरबलि की आशंका, भोंदू बाबा के पास मिले कारतूस; पुलिस कस्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

    नासिक की ‘कैप्टन फाइल्स’ बेनकाब! 500 करोड़ का साम्राज्य, 58 अश्लील वीडियो और IAS अफसरों से कनेक्शन

    अशोक खरात का ‘मायाजाल’ बेनकाब! ज्योतिष की आड़ में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य; फार्महाउस, बंगला और बेहिसाब जमीन…

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.