Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती है पार्टी- मोदी
    • National Security: ‘सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?’ बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से तीखा सवाल
    • Assam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटाAssam Election: असम चुनाव का ‘यूपी कनेक्शन’! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्नाटा
    • Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा लोगों का दिल
    • Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप
    • Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की बदलेगी सूरत
    • Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भर्ती-2021 परीक्षा
    • Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा ‘पानी’! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बंद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, April 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महाभारत के ‘दानवीर कर्ण’ नहीं रहे : अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन

    महाभारत के ‘दानवीर कर्ण’ नहीं रहे : अभिनेता पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन

    October 15, 2025 मनोरंजन 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मनोरंजन जगत से आज सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए दिग्गज अभिनेता पंकज धीर (actor Pankaj Dheer dies) का निधन हो गया है. टीवी9 हिंदी डिजिटल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर की देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके अचानक चले जाने से पूरी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

    actor Pankaj Dheer dies – महाभारत में कर्ण बनकर सबके दिलों में बस गए पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे. 68 साल में उन्होंने अंतिम सांस ली है. पिछले कई दिनों से पंकज धीर अस्पताल में एडमिट थे. लम्बे समय से वो कैंसर से अपनी लड़ाई लड़ रहे थे. लेकिन आखिरकार ये जंग हार गए और बीती रात उन्होंने आखिरी सांस ली.

    महाभारत में ‘कर्ण’ बनकर अमर हो गए

    पंकज धीर को उनकी शानदार अभिनय क्षमता और दमदार आवाज के लिए जाना जाता था, लेकिन 1988 के ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ में निभाए गए कर्ण के चरित्र ने उन्हें अमर बना दिया. उनके इस किरदार को इतनी लोकप्रियता मिली कि देश के कई हिस्सों में उनकी मूर्तियों की पूजा भी की जाती थी. उन्होंने ‘सड़क’, ‘सोल्जर’ और ‘बादशाह’ जैसी कई फिल्मों में भी काम किया और टीवी पर भी लगातार सक्रिय रहे. उनके बेटे, निकितिन धीर भी एक जाने-माने अभिनेता हैं.

    पवनहंस में होगा अंतिम संस्कार

    जानकारी के अनुसार, अभिनेता पंकज धीर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज (15 अक्टूबर) मुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर कुछ ही देर में किया जाएगा. उनके परिवार और करीबी दोस्तों के साथ-साथ सिनेमा जगत के कई बड़े सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पहुंच रहे हैं. पंकज धीर का जाना भारतीय टेलीविजन के एक युग का अंत है.उनके चाहने वाले और दर्शक उन्हें हमेशा ‘दानवीर कर्ण’ के रूप में याद रखेंगे.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरिश का ध्यान

    अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमाल

    Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!

    अक्षय खन्ना की फिल्म ‘महाकाली’ में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इस सुपरस्टार का रिकॉर्ड

    10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ से क्लैश के कारण बदली तारीख

    बड़े पर्दे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई फिल्म का बड़ा ऐलान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.