Maha Panchayat – दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार को प्रशासन की बिना अनुमति के हिंदू महापंचायत का आयोजन किया गया। अलग-अलग मांगों को लेकर आयोजित महापंचायत (Maha Panchayat)  में डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद ने कई विवादित टिप्पणी की। देर शाम उनके बायन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। समारोह स्थल पर विशेष समुदाय के लोगों के परिचय पत्र जांचने का आरोप भी सोशल मीडिया पर लगाया है।

इसे भी पढ़ें – पेट्रोल-डीजल के बाद CNG में भी उछाल, 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े दाम

महापंचायत का आयोजन बुराड़ी मैदान में किया गया। पहले भी कई बार विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे यति नरसिंहानंद ने महापंचायत में एक बार फिर विवादित बयान दिया। उन्होंने शस्त्र का महत्व बताते हुए शस्त्र उठाने का आह्वान किया। देर शाम महापंचायत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। नरिसंहानंद इससे पहले हरिद्वार में भी विवादित बयान दे चुके हैं। इसके लिए उन्हें वहां गिरफ्तार भी किया गया था। कार्यक्रम में दिल्ली व दूसरे राज्यों से हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। प्रीत सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत मातृभूमि प्रार्थना से की। कार्यक्रम में हिंदू संगठनों के तमाम पदाधिकारियों ने भाग लिया और सरकार से हिंदुत्व को मजबूत करने की मांग पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें – रमजान का पाक महीना शुरू, पहला रोजा रविवार से

महापंचायत में पांच मांगें की गईं। जिनमें कानून शिक्षा कानून, समान नागरिक संहिता, घुसपैठ नियंत्रण, धर्मांतरण नियंत्रण व देवस्थान मंदिर मुक्ति के कानून को लागू करना शामिल है। वक्ताओं ने कहा कि इसके लागू होने से देश की 70% समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और हिंदू राष्ट्र की नींव रखी जाएगी। भारत अपनी प्राचीन संस्कृति की ओर बढ़ेगा। साथ ही प्राचीन वैभव को भी प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के अंत में भारत बचाओ आंदोलन के तीसरे चरण की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर समेत असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब समेत दक्षिण भारतीय राज्यों में रहने वाले हिंदू संगठनों ने भाग लिया।

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में रविवार को आयोजित इस हिंदू संगठनों की महापंचायत के आयोजन के दौरान कवरेज करने के लिए कुछ खास समुयदाय विशेष के पत्रकार जो अलग अलग डिजिटल प्लेटफार्म पर काम करते हैं, वे भी  पहुचे थे। हालांकि महापंचायत के लोगो ने उनका परिचय पत्र चेक किया और आरोप है की उनके साथ बदसलूकी की।

Share.
Exit mobile version