पूर्वांचल के कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी की अवैध कब्जे वाली प्राइम लोकेशन की जमीन पर आज 72 गरीब परिवारों को नया घर मिला. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लोगों को नए फ्लैटों की चाबियां सौंपते हुए कहा, ‘माफिया किसी का नहीं होता, वह (mafia’s hooliganism ended) गरीबों का शोषण करता है. लेकिन अब युग बदल चुका है. जो जमीन माफियाओं की गोद में थी, वह अब गरीबों की गोद में है.’
ये फ्लैट डालीबाग क्षेत्र में उस जमीन पर बनाए गए हैं, जिसे पहले माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराया गया था. इन फ्लैटों को सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के तहत तैयार किया गया है. कुल 72 फ्लैट बनाए गए हैं, जिनकी कीमत 10.70 लाख रुपये प्रति फ्लैट रखी गई है. मंगलवार को इन फ्लैटों की लॉटरी निकाली गई, जिसमें लाभार्थियों का चयन हुआ.
इसे भी पढ़ें – करोड़ों की चोरी का ‘कोमल’ जाल! 4 साल तक नौकरी, धीरे-धीरे 2.5 करोड़ का सोना गायब किया
लखनऊ के हृदयस्थल हजरतगंज के पॉश डालीबाग इलाके में स्थित यह लगभग 2,322 वर्ग मीटर की जमीन लंबे समय से मुख्तार अंसारी के गिरोह के कब्जे में थी. 2020 में योगी सरकार ने बुलडोजर की ताकत से इसे मुक्त कराया था. लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की इस जमीन पर सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के तहत तीन जी+3 मंजिला ब्लॉक बनवाए.
mafia’s hooliganism ended – लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर डालीबाग की 2,322 वर्गमीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया था. उसी भूमि पर एलडीए ने यह आवासीय योजना शुरू की. उन्होंने बताया कि इस योजना में तीन ब्लॉकों में कुल 72 फ्लैट बनाए गए हैं.
