लुधियाना : पंजाब के लुधियाना शहर के अंतर्गत आने वाले थाना (father and son defrauded congress leader) सलेम टाबरी क्षेत्र से एक हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहाँ विधानसभा हलका साहनेवाल से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार और पंजाब यूथ कांग्रेस कमेटी के मौजूदा कोऑर्डिनेटर मनवीर सिंह धालीवाल राजनीतिक और व्यावसायिक रसूख के बीच एक बड़ी ठगी का शिकार हो गए हैं।
कांग्रेस नेता की लिखित शिकायत पर सलेम टाबरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर रसूखदारों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक साजिश रचने के गंभीर आरोपों में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद से ही स्थानीय राजनीतिक और व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
इसे भी पढ़ें – दुबई की मशहूर कंपनी Noon में डिलीवरी राइडर्स की बंपर भर्ती; मिलेगी ₹1 लाख तक सैलरी
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार हरदेव सिंह ने बताया कि मुख्य शिकायतकर्ता मनवीर सिंह धालीवाल (निवासी कासाबाद, लुधियाना) ने पुलिस को दिए अपने आधिकारिक बयानों में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, मनवीर के पुराने परिचित अनमोल रतन सिंह और उसके पिता बलकरण सिंह भट्टी (निवासी मोहाली) ने उन्हें विश्वास में लिया था कि उनकी सरकारी विभागों में ऊंची पहुंच है।
father and son defrauded congress leader – पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने कांग्रेस नेता को जलालाबाद क्षेत्र में सरकारी ट्रांसपोर्टेशन का एक बड़ा टेंडर (Transportation Tender) दिलाने का झांसा दिया। टेंडर की आधिकारिक कागजी कार्रवाई और सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर दोनों ने किश्तों में मनवीर सिंह धालीवाल से करीब 11 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। लेकिन वक्त बीतने के बाद जब न तो कोई टेंडर दिलवाया गया और न ही धालीवाल की रकम वापस की गई, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
