लुधियाना : लुधियाना की सी.आई.ए. की टीम खतरनाक गैंगस्टर पंकज राजपूत को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लुधियाना लेकर पहुंची है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने करीब एक महीने पहले ही इसे (Pankaj in custody of Ludhiana police) लुधियाना के टिब्बा रोड स्थित इसके एक रिश्तेदार के घर से दबोचा था, जिसके बाद से यह दिल्ली की जेल में बंद था।
इसे भी पढ़ें – गिरगिट से की ‘आप’ सरकार की तुलना, सुनील जाखड़ का तीखा हमला; पंजाब में दो साल के जश्न के बीच छिड़ी जुबानी जंग
अब लुधियाना पुलिस इसे यहां दर्ज मामलों की कड़ियां जोड़ने के लिए लेकर आई है, जिसे आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि इसके क्राइम सिंडिकेट की गहराई तक पहुंचा जा सके। दरअसल, पंकज राजपूत कोई आम अपराधी नहीं है, बल्कि इसके खिलाफ लुधियाना के डिवीजन नंबर-2, बस्ती जोधेवाल और डिवीजन नंबर-7 सहित संगरूर, फिरोजपुर और बठिंडा जैसे जिलों में 16 से ज्यादा संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड की मानें तो यह शातिर अपराधी साल 2023 में जमानत पर बाहर आने के बाद अमेरिका फरार हो गया था और वहीं बैठकर लुधियाना में अपना ड्रग और हथियारों का काला साम्राज्य चला रहा था।
इसे भी पढ़ें – करनाल में सौतेले पिता के चंगुल से छूटी नाबालिग, आश्रम पहुंचकर सुनाई हैवानियत की दास्तां; पुलिस जांच तेज
Pankaj in custody of Ludhiana police – इसकी क्राइम हिस्ट्री इतनी पुरानी है कि 2019 में जब यह लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद था, तब भी इसके पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ था, जो जेल प्रशासन की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता था। इस गैंगस्टर के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लंबे समय से जाल बिछा रही थी क्योंकि इसके गुर्गे लगातार शहर में दहशत फैला रहे थे।

