Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजधानी के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित लोक भवन गेट के सामने एक बार फिर आत्मदाह की कोशिश की गई है। शुक्रवार को एक ही परिवार के 7 लोगों ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह करने की कोशिश की है। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने परिवार को आत्महत्या करने से रोक लिया।

जानकारी के मुताबिक, परिवार के मुखिया राजा राम, पत्नी राम श्री, बेटा उमेश, पत्नी उषा देवी, बहन पुष्पा, बेटे वीरू यादव और अंकुल ने आत्मदाह का प्रयास किया। परिवार हरदोई जिले के धन्नूपुरवा का रहने वाला है। बताया गया है कि मकान पर दबंगों के कब्जा किए जाने से परेशान होकर परिवार से यह कदम उठाया है।

इसे भी पढ़े: Allahabad हाईकोर्ट के नामी वकील थे Motilal Nehru,खरीदी थी भारत में आने वाली पहली बाइसिकल,Death Anniversary Special

2 साल से न्याय के लिए भटक रहा परिवार
Lucknow News: पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के दबंग मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। कामिनी कनौजिया, शिशिर कुमार वर्मा और अन्य लोग कब्जा करने को लेकर परेशान कर रहे हैं। प्रधान की ओर से जमीन 40 साल पहले दी गई थी। 2 साल से विवाद चल रहा है। मामले में हरदोई दीवानी में 2 साल से मुकदमा भी चल रहा है। इसमें राजस्व अधिकारियों ने भी कोई मदद नहीं की है।

अधिकारियों के संज्ञान में मामला
Lucknow News: जेसीपी नवीन अरोरा ने कहा कि हरदोई जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई है। बीते 1 साल में 300 के करीब लोगों को विधानसभा के बाहर सुरक्षित बचाया गया है। अधिकतर जमीन विवाद के चलते लोग विधानसभा पहुच रहे हैं। कई मामलों में लोगों के उकसाने पर भी लोग लखनऊ आ रहे हैं। मामले की जांच होगी। विधानसभा और लोकभवन के बाहर ऐसी घटनाएं न हो। इस पर रोक लगाने के लिए नई रणनीति के तहत पुलिस काम कर रही है।

बचाने वाले पुलिस को मिलेगा इनाम
दरअसल, जैसे परिवार के एक सदस्य ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, सामने उपस्थित पुलिस वालों की निगाह उन पर गई. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए, तुरंत बचाने का काम किया. बचाने वाली पुलिस टीम को लखनऊ कमिश्नरी 25 हजार का इनाम देगी

इसे भी पढ़े: Man sets himself on fire near UP CM Yogi’s office over land encroachment

Rajasthan By Election में बड़ा हंगामा- BJP-CONGRESS में हलचल Sachin Pilot,Ashok Gehlot

Share.
Exit mobile version