
Lucknow : आर्थिक तंगी से जूझ रहे जल निगम के 5,327 नियमित फील्ड कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग व नगर निकायों में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल निगम की ओर से दोनों विभागों को कर्मचारियों की सूची भेज दी गई है। इसमें अधिकांश कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी, तकनीकी और अकेंद्रीयत सेवा के हैं। जल निगम ने अपर मुख्य पंचायती राज व निदेशक स्थानीय निकाय को पत्र भेजकर समायोजित होने वाले कर्मचारियों को पदवार चिह्नित कर विवरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। प्रबंध निदेशक जल निगम ने इस संबंध में शुक्रवार को दोनों विभागों को पत्र लिखा है।
Lucknow : आर्थिक संकट झेल रहे जल निगम को फील्ड में तमाम ऐसे कर्मियों के वेतन आदि का खर्च उठाना पड़ रहा है, जिनके पद के मुताबिक अब विभाग में काम नहीं बचा है। अपना बोझ कम करने के लिए निगम ऐसे कर्मचारियों को उन विभागों में समायोजित कराने में जुटा है, जिनमें इनके पद के मुताबिक काम हो रहे हैं। पिछले दिनों हुई उच्चस्तरीय बैठक में जल निगम में नियमित तौर पर नियुक्त फील्ड कर्मचारियों को इन दोनों विभागों में । समायोजित करने की सहमति बनी म थी। इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अब यह कवायद शुरू हुई है। जल निगम के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों विभागों को सूची भेजी दी गई है। जल्द आगे की कार्यवाही की जाएगी।

40 हजार से अधिक पदों के लिए आवेदन 25 से
Lucknow प्रयागराज: कर्मचारी चयन आयोग कांस्टेबल जीडी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से शुरू होगी। कांस्टेबल जीडी के लिए आवेदन 10 मई तक लिए जाएंगे। आयोग कांस्टेबल जीडी के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो से 25 अगस्त के आईटीबीपी व बीच कराएगा। इसके तहत एसएसबी, सीआईएसएफ में सीएपीएफ, सीआरपीएफ, असम राइफल्स, बीएसफ, आईटीबीपी,सहित सीआईएसएफ के लिए सिपाही के पदों पर भर्ती होगी।आयोग की ओर सिपाही भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। सीबीडीटी में 10वीं कक्षा के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे।
ये भी पढें : सत्ता जाने का डर बौखलाई भाजपा सपा अध्यक्ष- Akhilesh Yadav
IMAGE SOURCE : www.google.com

