Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सगी बहन की मौत का बदला लेने के लिए मौसेरी बहन का सुहाग उजाड़ा

    सगी बहन की मौत का बदला लेने के लिए मौसेरी बहन का सुहाग उजाड़ा

    February 10, 2021 उत्तर प्रदेश 5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Lucknow Businessman Murdered: पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी निवासी उद्यमी अविनाश सिंह (38) की हत्या उसके रिश्तेदार ने कराई थी। अविनाश की पत्‍‌नी के मौसेरे भाई ने हत्या के लिए 3 लाख की सुपारी दी थी। वारदात का खुलासा करते हुए एसटीएफ ने मौसेरे साले सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक कार, सुपारी की बची हुई 1.5 लाख रुपये रकम, 3 एटीएम कार्ड, 7 मोबाइल, सिमकार्ड, एक बाइक जो रेकी के लिए प्रयोग की गई थी और दो आधार कार्ड बरामद किये हैं। एसटीएफ ने चारों आरोपियों को पीजीआई पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

    यह था मामला

    एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के मुताबिक पीजीआई के वृंदावन योजना सेक्टर 4 निवासी अविनाश सिंह का 31 जनवरी को शव दरोगा खेड़ा के पास जंगल में एक पेड़ से लटकता मिला था। वह नमकीन की फैक्ट्री चलाते थे। वह 30 जनवरी शाम को फैक्ट्री से घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी।

    मौसेरे साले समेत चार गिरफ्तार

    एसटीएफ हत्या से जुड़े एक-एक तार जोड़ने लगी। घर से लेकर सभी परिचितों के बीच हत्यारों की तलाश शुरू की। टीम को सोमवार को मामले में अहम सुराग हाथ लगा। एसटीएफ ने सुरागों के आधार पर हत्याकांड की कडि़यां जोड़नी शुरू की तो परत दर परत खुलती चली गई। मंगलवार दोपहर को टीम ने हत्यारों को दबोच लिया। पकड़े गये हत्यारों में कन्नौज के किस्वापुर का सुमित कटियार, वैसावरी का अनमोल कटियार, बाराबंकी के याकूतगंज का विशाल वर्मा उर्फ आदित्य सिंह उर्फ शिवम उर्फ दिव्यांश उर्फ दिब्बू और याकूतगंज का सुनील गुप्ता उर्फ राजन शामिल हैं।

    इसे भी पढ़े: जानिए भारत के ल‍िए क्यों खास है विश्‍व सतत विकास श‍िखर सम्मेलन 2021

    बहन की खुदकुशी का बदला लेना चाहता था

    Lucknow Businessman Murdered: एडीजी एसटीएफ के मुताबिक हत्या की सुपारी देने वाला अविनाश की पत्‍‌नी निधि का मौसेरा भाई सुमित कटियार है। सुमित कन्नौज के गुरुसहायगंज का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया

    कि सुमित की बहन कामिनी का कानपुर निवासी प्रशांत सिंह से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन प्रशांत के घर वालों ने अधिक दहेज मांगा। इस पर रिश्ता टूट गया। कामिनी की शादी परिजनों ने शमशाबाद के ब्लॉक प्रमुख के बेटे से तय कर दी। शादी की तारीख दो दिसंबर तय हो गई। इसकी जानकारी होने पर प्रशांत कामिनी के घर पहुंचा। उसने शादी तोड़ने की धमकी दी। यहीं नहीं प्रशांत ने उसकी कुछ प्राइवेट फोटो के बारे में ब्लॉक प्रमुख के बेटे को भी जानकारी दी, जिसके बाद कामिनी की शादी टूट गई। इसके बाद कामिनी ने आत्महत्या कर ली। यह बात सुमित को काफी नागवार लगी।

    आत्महत्या के लिए निधि के भाई को मानता था जिम्मेदार

    Lucknow Businessman Murdered: पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि सुमित अपनी बहन की खुदकुशी के लिए मौसेरे भाई विक्रम को जिम्मेदार मानता था। सुमित के मुताबिक प्रशांत उसके मौसेरे भाई विक्रम उर्फ विक्की का दोस्त था। सुमित बहन की आत्महत्या के बाद डिप्रेशन में चला गया। उसने अपनी मौसी के बेटे व बेटियों से काफी दूरी बना ली। उसने आरोप लगाया कि विक्रम अगर प्रशांत को समझा देता तो उसकी बहन की शादी न टूटती और वह आत्महत्या न करती। इसी नाराजगी में सुमित ने विक्रम की बहन निधि के पति उद्यमी अविनाश सिंह की हत्या की साजिश रच डाली।

    दी तीन लाख सुपारी

    उसने गुरुसहायगंज के अनमोल कटियार से बातचीत की। योजना बनाने के बाद 3 लाख रुपये की सुपारी देने की बात कही गई। अनमोल ने हत्या के लिए विशाल वर्मा उर्फ आदित्य सिंह उर्फ शिवम उर्फ दिव्यांश उर्फ दिब्बू बाराबंकी के जैतपुर से संपर्क किया। इसके लिए 60 हजार रुपये भी उसके एक्सिस बैंक के खाते में डाल दिये। बाकी रकम काम होने के बाद देने को कही गई।

    25 जनवरी से कर रहे थे रेकी

    Lucknow Businessman Murdered: सुपारी लेने के बाद अनमोल, सुनील और विशाल योजना बनाने में जुट गए। इसके लिए सुनील और विशाल अविनाश की हर हरकतों के बारे में जानकारी हासिल करने में लग गये। इसके लिए सुबह से लेकर देर रात तक अविनाश की रेकी करनी शुरू कर दी। बाइक से दोनों उसकी कार का पीछा करते थे। 29 जनवरी को उसके आने जाने से लेकर फैक्ट्री व घर के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद हत्या को अंजाम देने के लिए तैयारी पूरी कर ली।

    असलहा दिखाकर किया किडनैप

    पुलिस के मुताबिक 30 जनवरी की शाम को अविनाश जब अपने फैक्ट्री से निकला तो उसके पीछे लग गये। जैसे ही अविनाश की कार सर्विस लेन पर पहुंची। दोनों ने कार घेर ली और असलहा दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया। वहां से अविनाश की कार को विशाल चलाने लगा। हाइवे पर शेरे पंजाब होटल के आगे बाएं तरफ सुनसान स्थान पर गाड़ी के अंदर ही अविनाश का गला उसके मफलर से घोंट दिया। कार में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुनसान स्थान देखकर पेड़ से उसके शव को मफलर के फंदे से लटका दिया। उसकी कार भी वहीं छोड़ दी। उसमें कोई सामान नहीं छूआ गया था। ताकि लोगों को लगे अविनाश ने आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सुमित और अनमोल सुपारी की रकम 150000 रुपये लेकर देने आये थे। इसी दौरान चारों को सीतापुर रोड के घैलापुर से पकड़ लिया गया।

    इसे भी पढ़े: उद्यमी हत्याकांड में पुलिस खाली हाथ

    Gajendra Singh Shaktawat की पत्नी का बड़ा बयान, Sachin Pilot के सबसे करीबी विधायक की पत्नी

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    हारिस अली की पूछताछ में 10 संदिग्ध रडार पर! ISIS को मिल रही विदेशी फंडिंग की खुली परतें

    मुरादाबाद में छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव, बुर्का पहनाने और नॉनवेज खिलाने के आरोप में गिरफ्तारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.