Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो
    • शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल
    • रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा
    • पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्तमजी अवॉर्ड
    • खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह
    • Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी ‘तेरहवीं’ का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत्यु भोज का ऐलान
    • India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी होगी टीम इंडिया
    • TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने पर उठे सवाल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, May 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Love Marriage: पति का पैर टूटा तो पत्नी ने छोड़ा साथ, अब प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आते ही सामने आई नई जिद

    Love Marriage: पति का पैर टूटा तो पत्नी ने छोड़ा साथ, अब प्रेग्नेंसी रिपोर्ट आते ही सामने आई नई जिद

    May 11, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Mirzapur News: खबर यूपी के मिर्जापुर से है. यहां एक गांव के एक युवक ने अपनी गर्भवती प्रेमिका से मंदिर में दोबारा शादी की है. युवक का पैर टूट जाने के बाद प्रेमिका मायके चली गई थी. गर्भवती हुई तो वो प्रेमी संग रहने की जिद करने लगी. यही नहीं उसने पुलिस से भी इसकी शिकायत की. पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई. युवक के परिजन राजी हो गए, प्रेमिका दोबारा शादी करने के लिए अड़ गई तो पास के मंदिर में शादी कराई गई.

    मामला सोनभद्र जनपद के एक गांव का है. यहां रहने वाली एक युवती मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से प्रेम करती थी. प्रेम इतना बढ़ा कि दोनों ने घर वालों को बिना बताए शादी कर ली. युवती को युवक अपने घर लाया ,कुछ दिन दोनों एक साथ रहे. इस बीच युवक का एक सड़क हादसे में पैर टूट गया.

    युवती ने तब युवक को अकेला छोड़ दिया और अपने मायके चली गई. नाराज युवक युवती को मायके लेने नहीं गया. जब युवती को पता चला कि प्रेग्नेंट है तो अपने परिवार जनों के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत की. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया.

    लड़के की परिजन लड़की को घर ले जाने के लिए राजी हो गए मगर लड़की दोबारा शादी करने के लिए जिद करने लगी तो परिजनों ने पास के मंदिर में शादी दोबारा कराई. युवक अपने गर्भवती प्रेमिका से दोबारा शादी कर घर ले गया.

    मामले में क्या बोले थाना प्रभारी?

    राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि एक युवती ने शिकायत की थी. दोनों पक्षों को बुलवाकर समझा दिया गया है. एक साथ रहने को राजी हो गए हैं.युवती को लड़के वाले अपने साथ ले गए. इधर अब ये शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हड़कंप! मदरसे में चल रहा था ‘Made In Pakistan’ पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

    Lucknow Crime News: इंस्टाग्राम पर ‘सौरभ सिंह’ बनकर शोएब ने हिंदू लड़कियों को किया टारगेट, ब्लैकमेलिंग का भंडाफोड़

    हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी पुलिस बल तैनात

    बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 मासूम बच्चों की मौत

    सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

    ‘हार छिपाने के लिए लोकतंत्र का बहाना’, पंकज चौधरी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.