Pakistan : श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने और धर्मस्थलों के दर्शन करने गए एक सिख परिवार के साथ पाकिस्तान में लूटपाट की खबर है। डकैती की यह घटना पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब की राजधानी लाहौर में हुई.
लुटेरे पुलिस की वर्दी में आये और 2 लाख 50 हजार भारतीय रुपये और 1 लाख 50 हजार पाकिस्तानी रुपये लूट लिये. हैरानी की बात यह है कि परिवार के साथ हुई लूट की एफआईआर तो गुलबर्ग थाने में दर्ज कर ली गई लेकिन डकैती की धारा नहीं जोड़ी गई।
ये भी पढ़ें – Guldasta 2023 का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया उद्घाटन, पंजाब पुलिस के जवानों के लिए बड़ी पहल
खरीदारी के लिए बाजार गया था परिवार
उल्लेखनीय है कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान(Pakistan) स्थित गुरुधामों के दर्शन के लिए भारत से सिख श्रद्धालु अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हुए थे। इस समय सिख जत्थे लाहौर पाकिस्तान पहुँच चुके थे। 29 नवंबर की शाम कंवलजीत सिंह अपने परिवार के साथ खरीदारी के लिए पाकिस्तान के लाहौर के गुलबर्ग स्थित लिबर्टी मार्केट पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें – Hailstorm in Haryana: हरियाणा में बारिश के साथ गिरे ओले, पंजाब में भी 6 डिग्री तक गिरा तापमान
बंदूक की नोक पर लूटे नकती और गहने
पुलिस अधिकारी अहितशाम हैदर ने कहा कि जब सिख परिवार एक दुकान से बाहर निकला, तो पुलिस की वर्दी में दो लुटेरों ने उन्हें रोका और बंदूक की नोक पर उनसे नकदी और आभूषण लूट लिए. लुटेरों ने सिख परिवार के गहनों के अलावा 250,000 भारतीय रुपये और 150,000 पाकिस्तानी रुपये भी लूट लिए।
पुलिस अधिकारी हैदर ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक ने भारतीय सिख परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा और नुकसान की भरपाई करायी जायेगी।
ये भी पढ़ें – Minister Harjot Bains : पंजाब में 31 मार्च 2024 तक हर स्कूल में होगा शिक्षक
एफआईआर में नहीं जोड़ी गई डकैती की धारा
हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने इस मामले में एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन एफआईआर में डकैती की धारा नहीं जोड़ी गई. पाकिस्तानी मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने एफआईआर में खुद को शिकायतकर्ता बताया है और भारतीय सिख तीर्थयात्री का बयान भी एफआईआर में शामिल किया गया है। पुलिस इस बात से इनकार कर रही है कि मामले की जांच चल रही है।
वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक सीसीटीवी जब्त किया है. ऐसा सामने आया है, जिसमें पीड़ित परिवार को बंदूक की नोक पर जबरन कार में बिठाकर लूटपाट करते देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें – Punjab Assembly Session : हम खज़़ाना खाली करने में नहीं भरने में विश्वास रखते हैं – CM Mann
48 घंटे के भीतर न्याय के कटघरे में होगें आरोपी
पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने भी सिख तीर्थयात्री परिवार को निशाना बनाकर की गई डकैती की घटना पर कड़ा संज्ञान लिया है और लाहौर पुलिस प्रमुख से तत्काल रिपोर्ट मांगी है।
नकवी ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों की तत्काल पहचान पर जोर दिया और डकैती में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. उन्होंने गुलबर्ग जैसे इलाके में सिख परिवार के साथ लूटपाट की घटना को गंभीर सुरक्षा खामी बताते हुए आरोपियों को 48 घंटे के भीतर न्याय के कटघरे में खड़ा करने की मांग की है।

