बिहार की राजधानी पटना में एक महिला का परिवार अनैतिक संबंधों की बलि चढ़ गया. दरअसल, महिला अपने देवर के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उसने कुछ ऐसे कदम उठाए, जिनके चलते अब वह अपने प्रेमी देवर के साथ कानून के शिकंजे में है. दरअसल, राजधानी के बिहटा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बीती 4 मई की (illicit relations ruined house) रात एक युवक अनिरुद्ध कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
इस घटना को परिवार द्वारा हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी. सबसे बड़ी बात यह रही कि मृतक की पत्नी ने खुद पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पति हादसे का शिकार हो गया है. लेकिन मामला तब खुल गया, जब इलाज के लिए ले जाने पर डॉक्टरों ने स्पष्ट कर दिया कि मौत दुर्घटना से नहीं, बल्कि गोली लगने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी.
इसे भी पढ़ें – रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस ने रौंदा
illicit relations ruined house – पुलिस की जांच में यह सामने आया कि परिवार के कुछ लोगों के बयान संदिग्ध हैं. दरअसल, पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर एक एसआईटी का गठन किया था, जिसका नेतृत्व सिटी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह कर रहे थे. मृतक की मां के बयान पर बिहटा थाने में मामला भी दर्ज किया गया था. पुलिस ने जब अपने तरीके से जांच शुरू की, तब मृतक के छोटे भाई कुंदन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
जांच में खुलासा हुआ कि मृतक अनिरुद्ध की पत्नी का प्रेम संबंध कुंदन से था, यानी देवर और भाभी के बीच अनैतिक प्रेम संबंध था. दोनों एक साथ रहना चाहते थे, लेकिन अनिरुद्ध उनके रिश्ते में अड़चन बन रहा था. दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची और एक योजना तैयार की. तैयार किए गए प्लान के तहत अनिरुद्ध को दो गोलियां मारी गईं, जिनमें से एक उसके पैर में लगी थी, जबकि दूसरी सिर में लगी थी. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
