चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होगा. मतदान की शुरुआत 19 अप्रैल से और 1 जून तक चुनाव होंगे. वहीं, 4 जून को नतीजे आएंगे.
इसे भी पढ़ें – चुनाव से पहले पीएम मोदी का देश के नाम संदेश, पत्र लिखा
97 करोड़ मतदाता देंगे वोट
विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के इस बार चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे. 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके साथ ही राजीव कुमार ने कहा कि करीब 50 करोड़ पुरुष 47 करोड़ से ज्यादा महिलाएं मतदान करेंगे. 1.8 करोड़ मतदाता पहली बार वोट देंगे.
इसे भी पढ़ें – आबकारी नीति घोटाला : ED ने BRS नेता के. कविता को गिरफ्तार किया
इन सात चरणों में होगा चुनाव
लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा. पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होगी. तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होगी. वहीं, छठे चरण का मतदान 25 मई को और सातवें चरण की वोटिंग 1 जून को होगी, जबकि मतगणना 4 जून को होगी.

