नई दिल्ली : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में स्थित लाल किले में ‘जय हिंद-लाइट एंड साउंड शो’ (Light And Sound Show) का उद्घाटन किया। श्री शाह ने इस अवसर पर कहा कि आज ध्वनि और प्रकाश शो में बहुत संक्षिप्त समय में भारत के हजारों साल के इतिहास से लेकर आज तक के कई सारे बोध, कई सारे सीख, कई सारी गौरव लेने वाली बातों को सामंजस्य के साथ यहां पर समाहित करने का काम किया है। इसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं। शाह ने कहा कि भारत सर्वप्रथम, और, भारत सबसे प्रथम, इन दोनों संकल्पों को लेकर भारत को आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि भारत के ऐतिहासिक स्थानों को प्रेरणास्थल बनाने की यात्रा आज लाल किले से शुरू हो रही है।
इसे भी पढ़ें – भाईचारे, एकता और सम्मान के भाव में विश्वास रखता है भारत : राहुल गांधी
इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जो इतिहास से नहीं सीखते हैं वो महान देश की रचना नहीं करते हैं। शाह ने कहा कि लाइट-एंड-साउंड शो के जरिए संक्षिप्त समय में भारत के हजारों साल के इतिहास से लेकर आज तक कई सारे बोध, कई सारी सीख, ढेर सारी गौरव लेने वाली बातों को सामंजस्य के साथ इस शो में समाहित करने का काम किया गया है।
इसे भी पढ़ें – दोपहर दो बजे तक ड्यूटी पर हाजिर हों सभी अधिकारी, सीएम ने दिया आदेश
Light And Sound Show – इस कार्यक्रम के माध्यम से भारत के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश प्राचीन काल से शिक्षा का केंद्र रहा है उन्होंने तक्षशिला और नालंदा जैसे शैक्षिक केंद्रों का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां मातृभूमि शो भी दिखाया जाएगा जिसके माध्यम से भारत के हज़ारों साल के इतिहास को सामंजस्य के साथ समाहित करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में ये कार्यक्रम शुरू हो रहा है और भारत के ऐतिहासिक स्थानों को प्रेरणास्थल बनाने की ये यात्रा आज यहां से शुरू हो रही है।
