Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से सफदरजंग ले जाते समय हुई मौत
    • राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने ‘वीर भूमि’ पर अर्पित किए पुष्प
    • ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल का पलटवार
    • तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
    • उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत
    • प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नगर आयुक्त तलब
    • हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया इनकार
    • गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » देश कह रहा है भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण ‘भारत छोड़ो’ : प्रधानमंत्री मोदी

    देश कह रहा है भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण ‘भारत छोड़ो’ : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कुछ लोग भारत को एक विकसित देश बनाने की राह में बाधाएं डालने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जनता अब भ्रष्टाचार तथा तुष्टिकरण जैसी (Leave India) बुराइयों को भारत से निकालने की मांग कर रही है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में भारत मंडप में प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को लेकर देश में एक नई क्रांति आई है। उन्होंने देशवासियों से आने वाले त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को और बढ़ावा देने का आग्रह किया।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस चार दशक तक नहीं समझ सकी, पंचायती राज प्रणाली लागू करना कितना जरूरी है : प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में नव-मध्यम वर्ग का उदय हो रहा है, जो कपड़ा कंपनियों को बड़ा अवसर प्रदान करता है। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश अब एक स्वर में भ्रष्टाचार, वंशवाद की राजनीति और तुष्टिकरण जैसी बुराइयों से कह रहा है भारत छोड़ो । देश में खादी की बढ़ती लोकप्रियता पर मोदी ने कहा कि इसकी बिक्री अब बढ़कर 1.30 लाख करोड़ रुपये हो गई है जो 2014 से पहले करीब 25,000-30,000 करोड़ रुपये थी।

    इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल, अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा में हो सकते हैं शामिल

    Leave India – उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि भारत के हथकरघा, खादी, कपड़ा क्षेत्र को विश्व गुरु बनाया जाए।  प्रधानमंत्री ने कहा कि एक जिला, एक उत्पाद पहल के माध्यम से विभिन्न जिलों में बने अनूठे उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है। गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तरह पूरे देश में एकता मॉल स्थापित किए जा रहे हैं। मोदी ने कपड़ा व फैशन उद्योग से अपना दायरा बढ़ाने और भारत को दुनिया की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में ले जाने के लिए महत्वपूर्ण रूप से योगदान देने का भी आह्वान किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने ‘वीर भूमि’ पर अर्पित किए पुष्प

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल का पलटवार

    तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

    चाणक्यपुरी में पाकिस्तान को कड़ा संदेश: हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, सिविक एजेंसी की बड़ी कार्रवाई

    कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जवाब

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.