सेब से लेकर अमरूद सभी तरह के फलों का सेवन करना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. इन सभी में अलग-अलग तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए रोजाना एक टाइम फल खाने की सलाह दी जाती है. अमरूद, कीवी और संतरा जैसे कुछ फलों में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे इम्यूनिटी को बूस्ट करने, कोलेजन के प्रोडक्शन और स्किन को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है. साथ ही फलों में ज्यादातर डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जिससे (budget friendly fruits) पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. पपीता कब्ज की समस्या से राहत दिलाने और केले डायरिया की समस्या में फायदेमंद माना जाता है.

ड्रैगन फ्रूट देखने में बहुत अट्रैक्टिव लगता है, साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है. हेल्थलाइन के मुताबिक 100 ग्राम ड्रैगन फ्रूट में 57 कैलोरी, 0.36 ग्राम प्रोटीन, 15 कार्ब्स, 3 ग्राम फाइबर, डेली वेजेस के मुताबिक 5 प्रतिशत विटामिन सी, 1 प्रतिशत आयरन और डेली वैल्यू के मुताबिक ही 2 प्रतिशत मैग्नीशियम पाया जाता है.

budget friendly fruits – कीवी में कम कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, फैट, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, कॉपर, पोटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं. वहीं वेबएमडी के मुताबिक आंवला में भी कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए और आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, दोनों ही विटामिन सी का अच्छा सोर्स हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी होती है.

Share.
Exit mobile version