गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का ऐलान हो गया है। गुजरात में दो चरणों एक और पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि रिजल्ट हिमाचल प्रदेश के साथ ही आठ दिसंबर को आएंगे। इस बीच टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी का गुजरात को लेकर ओपिनियन पोल (Latest Opinion Poll) सामने आया है। इसमें गुजरात में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। ओपिनियन पोल में बीजेपी को 125-130 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस को 29 से 33 सीट मिलती दिख रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 20 से 24 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में एक से तीन सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
इसे भी पढ़ें – गैंगस्टर्स पर कई राज्यों में बड़ी कार्यवाही, आतंकी गठजोड़ खंगालने में जुटी NIA
ओपिनियन पोल क अनुसार, गुजरात में भारतीय जनता पार्टी लगातार क्यों जीत रही? इसके बारे में बताया गया है। पोल के अनुसार, बीजेपी विकास के मॉडल पर 45% वोट हासिल कर रही है। वहीं मजबूत संगठन के बलबूते बीजेपी 19% वोट पा रही है। जबकि गुजरात में कमजोर विपक्ष के कारण 27% वोट बीजेपी को मिल रहे हैं।
कुल सीटें
बीजेपी- 125-130
कांग्रेस- 25-33
आप- 20-24
अन्य- 2-4
वोट प्रतिशत?
बीजेपी – 45%
कांग्रेस- 21%
AAP- 29%
OTHERS- 5%
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय हरियाणा दौरे पर, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सहित कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
Latest Opinion Poll – गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती हिमाचल प्रदेश के साथ ही आठ दिसंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यह घोषणा की। गुजरात की कुल 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए पहले चरण में 89 सीटों पर और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। बीजेपी ने गुजरात में पिछले छह विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 सीट जीती थीं जबकि कांग्रेस को 77 सीट मिली थीं।