नई दिल्ली : प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने रविवार को ढोल- नगाड़ों और नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पदभार संभाला। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेताओं ने पार्टी आलाकमान की ओर से आप के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने के निर्णय को उचित ठहराया। इतना ही नहीं, उन्होंने दिल्ली की समस्त सातों सीटों पर गठबंधन को जिताने का संकल्प लिया। साथ ही, अगले वर्ष दिल्ली में कांग्रेस (Devendra Yadav Took Charge) की सरकार बनाने का भी ऐलान किया।
इसे भी पढ़ें – केशवपुरम में मासूम भाई-बहन की हत्या, पिता फरार
पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा व चौ. अनिल कुमार के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे देवेन्द्र यादव ने अंतरिम अध्यक्ष बनाने पर पार्टी के तमाम आला नेताओं का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर देवेन्द्र ने कहा कि इस चुनौती पूर्ण समय में हमें एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने के लिए से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप काम करना है। आज देश कांग्रेस की ओर देख रहा है, क्योंकि भाजपा सरकार के 10 वर्षों के शासन में गरीब, मजदूर, युवा, महिला, किसान व निम्न वर्ग परेशान है।
इसे भी पढ़ें – भाजपा से संविधान के साथ-साथ महिलाओं को भी है खतरा : आप
Devendra Yadav Took Charge – इसके अलावा देश की 95 प्रतिशत जनसंख्या भाजपा के पूंजीपति संरक्षण की नीति से पीड़ित है। हमें संविधान को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी।चुनाव में हमें मिलकर काम करना है और चुनौती भरे समय में 25 मई को दिल्ली की सभी सातों सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवारों को विजयी बनाकर यह संघर्ष तब तक जारी रखना है जब तक कांग्रेस दिल्ली में पुरानी जमीन वापस नहीं पा लेती।