वायनाड : केरल के वायनाड जिले में मंगलवार तड़के भारी बारिश के बीच दो जगहों पर बड़े भूस्खलन में दो बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के (Landslides At Two Places In Wayanad) मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि मेप्पाडी पंचायत के वेल्लारीमाला गांव के मुंडकाई और चूरलमाला में भूस्खलन में कई घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। बचावकर्मियों ने बताया कि मुंडकाई और चूरलमाला में मलबे से 10 शव बरामद किए गए हैं और लगभग 30 घायल लोगों को मेप्पाडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसे भी पढ़ें – लोकसभा में भी गूंजा मनु भाकर का नाम, स्पीकर ने दी बधाई, बोले हमें उन पर नाज
पुलिस ने बताया कि मुंडकाई निवासियों ने सुबह छह बजे के आसपास चार शव बरामद किए और शेष सुबह करीब साढ़े आठ बजे चालियार और चूरलमाला से बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि मुंडकाई को चूरलमाला शहर से जोड़ने वाला एक पुल और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गये, इसलिए भारी बारिश के कारण दुर्घटना स्थल तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण मुंडकाई और अट्टामाला क्षेत्र अलग-थलग पड़ गए हैं और जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है।
इसे भी पढ़ें – पूरी ताकत से कुचलेंगे आतंकवाद, दुश्मन को देंगे मुंहतोड़ जवाब : पीएम मोदी
Landslides At Two Places In Wayanad – आधिकारिक सूत्रों के अनुसार भूस्खलन तड़के करीब दो बजे और चार बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मुंडकाई और चूरलमाला इलाकों में रहने वाले करीब 400 परिवार भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। एक बचावकर्मी ने बताया कि मुंडकाई में भूस्खलन के बाद मलप्पुरम में पोथुकल के पास कुनिमाला में चलियार नदी से एक बच्चे का शव बरामद किया गया।