इंदौर : आमतौर पर लोग अपनी सरकारी नौकरी को आजीविका का सुरक्षित साधन मानते हैं. लेकिन इंदौर में ट्रैफिक आरक्षक और सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने अपनी जॉब को अपने सिंगिंग का शौक पूरा करने के साथ समाज सेवा का जरिया बना रखा है. इसी जज्बे के चलते हाल ही में सोनाली ने रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल एक एयर होस्टेस की समय पर अस्पताल ले जाकर जान बचा ली. जिसके कारण सोनाली और सूबेदार लक्ष्मी को पुरस्कृत किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आई दरारें
‘किसी राह पर किसी मोड़ पर, कहीं चल ना देना सिग्नल तोड़कर, मेरे भाइयों मेरी बहनों’ के गाने से चर्चा में आई इंदौर की ट्रैफिक आरक्षक और सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी अब ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल एक एयर होस्टेस का कोर्स कर रही छात्रा की जान बचाने को लेकर चर्चा में हैं. घटना 18 फरवरी की है, जब इंदौर के पलासिया चौराहे पर एक छात्रा को सड़क पार करते समय एक टू व्हीलर ने इतनी जोरदार टक्कर मारी. जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण लहूलुहान होकर वही गिर पड़ी.
इसे भी पढ़ें – सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद होंगे दिग्गज
यहां ट्राफिक पॉइंट पर ड्यूटी दे रही आरक्षक सोनाली सोनी और सूबेदार लक्ष्मी ने लोगों को घायल की मदद करने के बजाय वीडियो बनाते देखा तो वे दोनों उसकी जान बचाने के लिए दौड़ पड़ी. ट्रैफिक आरक्षक सोनाली ने बिना देर किए किराए के ऑटो से उसे अस्पताल ले जाने का फैसला किया. इसके बाद दोनों छात्रा को किसी तरह सड़क से उठाकर उसकी जान बचाने के लिए शहर के गीता भवन अस्पताल ले जाने के लिए निकली. लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने पुलिस केस बताकर घायल का इलाज करने से इनकार कर दिया.
