मुंबई : टीवी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता कुशाल टंडन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘बिग बॉस 7’ के बाद करीब 12 साल तक रियलिटी शो से दूर रहे कुशाल अब छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे जल्द ही नए रियलिटी शो ‘द अलायंस इंडिया’ में दिखाई देंगे। अपने बेबाक अंदाज और मजबूत व्यक्तित्व के लिए मशहूर (Kushal Tandon Will Return) कुशाल के इस शो में शामिल होने से फैंस के बीच काफी उत्साह है।
क्या है ‘द अलायंस इंडिया’ का कॉन्सेप्ट?
यह शो ‘भरोसे, चालाकी और धोखे’ के खेल पर आधारित है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहली बार इस फॉर्मेट में पेश किया जाएगा। शो में 16 कंटेस्टेंट होंगे जिन्हें 4-4 लोगों की टीमों में बांटा जाएगा। खिलाड़ियों को अपनी समझदारी, टीम वर्क और रिश्तों को बुनने की कला का प्रदर्शन करना होगा। यह खेल वफादारी की कड़ी परीक्षा लेगा, जहाँ अंत में वही खिलाड़ी विनर बनेगा, जो दूसरों को चकमा देने में सफल रहेगा। इसकी शूटिंग एक शानदार लग्जरी हवेली में की जा रही है।
डेजी शाह भी हो सकती हैं शो का हिस्सा
चर्चाएं यह भी हैं कि इस शो में बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह भी नजर आ सकती हैं। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने के लिए अलग-अलग पर्सनैलिटीज को एक मंच पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि (Kushal Tandon Will Return) कुशाल टंडन या डेजी शाह की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन ‘द अलायंस इंडिया’ का अलग फॉर्मेट इसे दर्शकों के लिए एक मस्ट-वॉच शो बनाता है।
