अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर आने को तैयार है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 270 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। अब दर्शक इस फिल्म का लुत्फ अपने घरों में नेटफ्लिक्स (Bhooth Bangla OTT Release Date) पर ले सकेंगे। यह फिल्म 12 जून 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के सवालों पर तोड़ी चुप्पी

Bhooth Bangla OTT Release Date – 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘भूत बंगला’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 181.75 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 269.02 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की है। 120-150 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए एक बड़ी राहत साबित हुई है।

 फिल्म की स्टारकास्ट

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के अलावा एक बेहतरीन कलाकार मंडली मौजूद है। फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिस्सू सेनगुप्ता, असरानी, मनोज जोशी, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

Share.
Exit mobile version