केरल के कोझिकोड में एक महिला ने बस में दूसरे पैसेंजर का वीडियो बनाया. आरोप लगाया कि वो उसे बैड टच कर रहा था. 48 घंटे में ये वीडियो खूब वायरल हो गया. 20 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देखा. उस शख्स ने भी जब ये वीडियो देखा तो वो भौचक्का रह गया. हालांकि, वीडियो में ऐसा कहीं नजर नहीं आ रहा था कि वो उसे गंदे तरीके से टच कर रहा है. मगर (Kozhikode Suicide Case) बदनामी के डर से शख्स ने सुसाइड कर लिया. अब उस आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया है.

यह पूरी घटना तब शुरू हुई जब शिमजिथा ने एक निजी बस में सफर के दौरान दीपक का वीडियो बनाया और उन पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. महज 48 घंटों में उस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा बार देखा गया. देखते ही देखते दीपक को ऑनलाइन दुनिया में ‘अपराधी’ घोषित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें – सबरीमाला मंदिर सोना चोरी केस में ED का मेगा एक्शन! 3 राज्यों के 21 ठिकानों पर छापेमारी

दीपक की मौत के बाद जब पुलिस ने बस के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले और बस स्टाफ के बयान लिए, तो सच्चाई जानकर हर कोई दंग रह गया. फुटेज में उत्पीड़न की कोई भी गतिविधि नजर नहीं आई. बस कर्मचारियों ने भी शिमजिथा के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया.

Kozhikode Suicide Case – दीपक के माता-पिता की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद शिमजिथा फरार चल रही थी. उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया था और अग्रिम जमानत की कोशिश में थी. पुलिस को अंदेशा था कि वह विदेश भाग सकती है, इसलिए उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था.

Share.
Exit mobile version