Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Source Apportionment और AIRWISE तकनीक
    • Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मंत्री
    • तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
    • Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा
    • Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से हत्या
    • Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लैकमेल
    • ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
    • Kitchen Air Pollution: घर के अंदर की हवा भी है खतरनाक, रसोई में खाना बनाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » 7 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी का घेराव कर लोगों ने की फांसी की मांग

    7 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी का घेराव कर लोगों ने की फांसी की मांग

    October 24, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    case of rape and murder
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सात साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में शोक और भारी आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर (case of rape and murder) दबोचा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची का परिवार मूल रूप से सक्ती जिले का रहने वाला है और रोजी-रोटी की तलाश में करीब चार महीने पहले कोरबा के रजगामार क्षेत्र में आया था, जहाँ बच्ची के पिता एक पोल्ट्री फार्म में मजदूरी करते हैं और परिवार वहीं निवास कर रहा था।

    सामान लेने निकली बच्ची हुई थी लापता, तीन दिन बाद मिला शव

    बीती 19 अक्टूबर को बच्ची के पिता ने उसे घर के पास स्थित एक स्थानीय दुकान से सामान लाने के लिए भेजा था, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की और कोई सुराग न मिलने पर पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, और आखिरकार 22 अक्टूबर को पोल्ट्री फार्म के पीछे की झाड़ियों से बच्ची का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया। फॉरेंसिक जांच और शुरुआती पड़ताल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

    बांगाे के जंगल से दबोचा गया 40 वर्षीय आरोपी, चॉकलेट का दिया था लालच

    पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर गठित टीम ने डॉग स्क्वॉड और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने 22 अक्टूबर की देर रात बांगाे क्षेत्र के घने जंगलों की घेराबंदी कर 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बालको थाना क्षेत्र के बेलगारी नाला इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह 19 अक्टूबर को चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल की तरफ ले गया था, जहाँ उसने (case of rape and murder) इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद बच्ची की हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक, धमतरी एआई मिशन समेत चार नई पहलों का शुभारंभ

    Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने की अपील

    सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा

    रायपुर: कांग्रेस की साइकिल-बाइक रैली, विकास उपाध्याय ने BJP पर लगाए आरोप

    बीजेपी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मिली बड़ी जिम्मेदारी

    मैनपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और यूबीजीएल डिफ्यूज

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.