Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ने दर्ज किया केस
    • Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत
    • Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हुए सवाल
    • MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई खास रणनीति
    • Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का नाम लेकर घेरा
    • MP High Court on Missing Case: “अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती”; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
    • Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड में 3 दोषियों को उम्रकैद
    • Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का हुआ लोकार्पण
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, June 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » चौसा से लेकर तोतापरी तक, जानिए भारत में मिलने वाले आमों के नाम की दिलचस्प कहानियां

    चौसा से लेकर तोतापरी तक, जानिए भारत में मिलने वाले आमों के नाम की दिलचस्प कहानियां

    April 25, 2025 लाइफ स्टाइल 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आम केवल एक फल नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्वाद का अभिन्न हिस्सा है. गर्मियां शुरू होती ही आम की बहार आ जाती है. आम खाना हर कोई पसंद करता है. अपने स्वाद (Chausa to Totapari) के कारण आम सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल है.

    Chausa to Totapari – हर आम का स्वाद, रंग और रूप एकदम अलग होता है. ज्यादातर लंगड़ा, चौसा, सफेदा और दशहरी आम खाए जाते हैं. लेकिन क्या आपने इनके नामों के पीछे की कहाने के बारे में जानने की कोशिश की है? तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आम के अलग-अलग नाम होने की कहानी क्या है.

    चौसा आम

    चौसा आम उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से बागपत और सहारनपुर क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध है. इसका नाम शेर शाह सूरी द्वारा 1539 में हुमायूं पर चौसा (बिहार) में मिली जीत की याद में रखा गया था. शेर शाह इस आम के बड़े प्रशंसक थे और उन्होंने इसका नाम ‘चौसा’ रखा ताकि उनकी जीत की याद बनी रहे. स्वाद में यह अत्यंत मीठा और रसीला होता है.

    अल्फांसो आम

    अल्फांसो आम, जिसे हापुस भी कहा जाता है. यह आम महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र रत्नागिरी और देवगढ़ में उगाया जाता है. इसका नाम पुर्तगाली जनरल और खोजकर्ता अल्फोंसो डी अल्बुकर्क के नाम पर रखा गया था, जो 16वीं शताब्दी में भारत आए थे. पुर्तगालियों ने आम की ग्राफ्टिंग तकनीक भारत में पेश की, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले किस्में विकसित हुईं और अल्फांसो उन्हीं में से एक है. यह आम स्वाद में बेजोड़, सुगंधित और मक्खन जैसा मुलायम होता है.

    तोतापरी आम

    तोतापरी आम दक्षिण भारत- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में पाया जाता है. इसके नाम का कारण इसकी चोंच जैसी नुकीली आकृति है, जो तोते की चोंच से मिलती-जुलती है. यह आम अन्य किस्मों के मुकाबले थोड़ा कम मीठा होता है, लेकिन इसकी खुशबू और लंबा आकार इसे खास बनाता है.

    दशहरी आम

    दशहरी आम का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद गांव से मानी जाती है. कहा जाता है कि इसकी पहली कलम दशहरी गांव के एक बाग में लगी थी, और वहीं से इसका नाम पड़ा. यह आम मीठे गूदे, पतले छिलके और अद्भुत सुगंध के लिए जाना जाता है. दशहरी आम की खास बात यह है कि यह पेड़ पर पकने के बजाय तोड़ने के बाद पकता है.

    सिंदूरी आम

    इस आम का नाम इसके गहरे लाल रंग से प्रेरित है, जो सिंदूर की तरह दिखाई देता है. यह आम उत्तर भारत में लोकप्रिय है और इसके रंग-रूप के कारण शादी-विवाह और त्योहारों में विशेष मांग रहती है.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Monsoon Travel Tips: मानसून में पहाड़ों की यात्रा कैसे बनाएं सुरक्षित और यादगार? फॉलो करें ये जरूरी गाइडलाइन

    Pregnancy Tips: गर्भावस्था में सुबह की धूप लेना कितना सुरक्षित? जानें विशेषज्ञों की राय और फायदे

    Health Tips: ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते हैं? हर घंटे सिर्फ 5 मिनट की सैर से मिलेंगे ये गजब के फायदे

    Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीका

    Dry Fruits in Summer: गर्मी में ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका; जानें किन सूखे मेवों से बचें और क्या खाएं

    थोड़ा चलते ही सांस फूलना है खतरे की घंटी! एक्सपर्ट ने चेताया, रोज करें ये 3 काम, फेफड़े बनेंगे मजबूत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.