Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिहार चुनाव में बड़ा ऐलान : तेज प्रताप यादव महुआ सीट से लड़ेंगे चुनाव, JJD ने जारी की पहली लिस्ट
    • BJP ने खरगे परिवार को घेरा : बेटे ने RSS पर बैन मांगा, पिता ने कभी किया था संघ शिविर का दौरा
    • जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस आउट! उमर अब्दुल्ला का दावा- BJP के लिए एक सीट जीतना भी मुश्किल
    • UPSC छात्र को मिला इंसाफ: बैंक की बड़ी गलती पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने ₹7 लाख का ठोका जुर्माना
    • NDA में सीट बंटवारे के बाद ‘नया संग्राम’: अब ‘स्ट्राइक रेट’ पर फंसा पेंच, सहयोगी दल क्यों मचा रहे हैं बवाल?
    • गुजरात में ‘बड़ी सर्जरी’ की तैयारी! CM भूपेंद्र पटेल दिल्ली में, अमित शाह के साथ कैबिनेट फेरबदल पर ‘मेगा मंथन’
    • सेना की जिप्सी पलटी, एक मेजर शहीद, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत तीन अधिकारी घायल
    • कनाडा पुलिस का कड़ा एक्शनः डाक चोरी के खेल में धरे गए 8 पंजाबी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Kisan Andolan Live: किसानों की आज सरकार से 11वीं मीटिंग;ट्रेक्टर रैली पर 12 बजे SC में सुनवाई

    Kisan Andolan Live: किसानों की आज सरकार से 11वीं मीटिंग;ट्रेक्टर रैली पर 12 बजे SC में सुनवाई

    January 20, 2021 बड़ी खबर 4 Mins Read
    Kisan Andolan Live: किसानों की आज सरकार से 11वीं मीटिंग I Current News
    Kisan Andolan Live: किसानों की आज सरकार से 11वीं मीटिंग I Current News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Kisan Andolan Live: कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का आज 56वां दिन है। आज दोपहर 2 बजे किसानों की सरकार के साथ 11वें दौर की बातचीत होगी। इससे पहले 10 बैठकों में से 9 बेनतीजा रही थीं। किसान तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। वहीं सरकार का कहना है कि कानूनों के अमल पर सुप्रीम कोर्ट रोक लगा चुका है, किसानों को अब इसके अलावा दूसरी मांगों पर बात करनी चाहिए। एक्सपर्ट कमेटी कल किसानों से पहली मीटिंग करेगी कृषि कानूनों के मुद्दे पर समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बनाई गई कमेटी के 3 सदस्यों ने मंगलवार को दिल्ली में पहली बैठक की। इसमें आगे की प्रक्रिया, कब-कब मीटिंग करेंगे, कैसे सुझाव लेंगे और रिपोर्ट तैयार पर विचार किया गया।

    Kisan Andolan Live: कमेटी के मुताबिक 21 जनवरी को समिति किसान संगठनों के साथ बैठक करेगी। जो किसान नहीं आएंगे, उनसे मिलने भी जाएंगे। ऑनलाइन सुझाव लेने के लिए पोर्टल बनाया गया है। 15 मार्च तक किसानों के सुझाव लिए जाएंगे। इससे पहले समिति के सदस्यों की निजी राय कानूनों के पक्ष में होने का हवाला देते हुए उन्हें बदलने की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने कहा कि किसी व्यक्ति को उसके पहले के विचारों की वजह से समिति का सदस्य होने के लिए अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता। 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई किसान कह चुके हैं कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। दिल्ली ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इस मुद्दे पर आज सुनवाई होगी इससे पहले सोमवार को कोर्ट ने कहा था कि किसानों को दिल्ली में एंट्री दी जाए या नहीं, यह पुलिस ही तय करेगी, क्योंकि यह कानून-व्यवस्था से जुड़ा मुद्दा है।

    अन्ना हजारे 30 जनवरी से भूख हड़ताल करेंगे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने किसानों के समर्थन में 30 जनवरी से रामलीला मैदान में भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। उधर, केंद्र सरकार के निर्देश पर भाजपा की महाराष्ट्र यूनिट ने पूर्व कृषि मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल को अन्ना को मनाने का जिम्मा सौंपा है। विखे पाटिल का प्रभाव क्षेत्र महाराष्ट्र के अहमदनगर का वह इलाका माना जाता है, जहां अन्ना का गांव रालेगण सिद्धि है। किसानों की सरकार से पिछली 10 बैठकों में क्या हुआ

    पहला दौरः 14 अक्टूबर क्या हुआ: मीटिंग में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की जगह कृषि सचिव आए। किसान संगठनों ने मीटिंग का बायकॉट कर दिया। वो कृषि मंत्री से ही बात करना चाहते थे। दूसरा दौरः 13 नवंबर क्या हुआ: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने किसान संगठनों के साथ मीटिंग की। 7 घंटे तक बातचीत चली, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। तीसरा दौरः 1 दिसंबर क्या हुआः तीन घंटे बात हुई। सरकार ने एक्सपर्ट कमेटी बनाने का सुझाव दिया, लेकिन किसान संगठन तीनों कानून रद्द करने की मांग पर ही अड़े रहे।

    इसे भी पढ़े:Allahabad HC: का बड़ा फैसला विवाहित महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाला पुरुष दोषी

    चौथा दौर: 3 दिसंबर क्या हुआः साढ़े 7 घंटे तक बातचीत चली। सरकार ने वादा किया कि MSP से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। किसानों का कहना था सरकार MSP पर गारंटी देने के साथ-साथ तीनों कानून भी रद्द करे। 5वां दौरः 5 दिसंबर क्या हुआः सरकार MSP पर लिखित गारंटी देने को तैयार हुई, लेकिन किसानों ने साफ कहा कि कानून रद्द करने पर सरकार हां या न में जवाब दे। 6वां दौर: 8 दिसंबर क्या हुआ: भारत बंद के दिन ही गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की। अगले दिन सरकार ने 22 पेज का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान संगठनों ने इसे ठुकरा दिया।

    7वां दौर: 30 दिसंबर क्या हुआ: नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल ने किसान संगठनों के 40 प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। दो मुद्दों पर मतभेद Kisan Andolan Live: कायम, दो पर रजामंदी बनी। लेकिन 8वां दौर: 4 जनवरी क्या हुआ: 4 घंटे चली बैठक में किसान कानून वापसी की मांग पर अड़े रहे। मीटिंग खत्म होने के बाद कृषि मंत्री ने कहा कि ताली दोनों हाथों से बजती है। 9वां दौर: 8 जनवरी क्या हुआ: बातचीत बेनतीजा रही। किसानों ने बैठक में तल्ख रुख अपनाया। बैठक में किसान नेताओं ने पोस्टर भी लगाए, जिन पर गुरुमुखी में लिखा था- मरेंगे या जीतेंगे। कति मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी माना कि 50% मुद्दों पर मामला अटका हुआ है।

    इसे भी पढ़े: ट्रैक्टर रैली पर नहीं आया फैसला, बुधवार को पुलिस और किसानों के बीच दोबारा बैठक

    10वां दौर : 15 जनवरी
    क्या हुआ : मीटिंग करीब 4 घण्टे चली। किसान कानूनी वापसी पर अड़े रहे। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि हमने आपकी कुछ मांगे मांगी हैं। कानून वापसी की एक ही मांग पर अड़े रहने की बजाय आपको भी हमारी कुछ बातें माननी चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी

    अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    Teddy Day : अपने हाथों से टेडी बनाकर पार्टनर को करें गिफ्ट, इन ट्रिक्स को आजमाएं

    महिला, यूथ, गरीब, किसान, बजट 2025 के बन सकते ‘रोटी, कपड़ा और मकान’

    यहां छिपा है माउंट एवरेस्ट से भी 100 गुना ऊंचा पर्वत, कैसे हुआ खुलासा?

    अगर कांग्रेस में शामिल हुई विनेश फोगाट, तो हरियाणा की राजनीति पर क्या पड़ेगा असर? 

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.