कसरावद (खरगोन)। दोगांवा स्थित वेदा नदी पर बने पुराने पुल की हालत लगातार खराब होती जा रही है। पुल पर लगी लोहे की जाइंट प्लेट बेसमेंट के पास करीब डेढ़ फीट नीचे धंस गई है। इससे पुल पर बड़ा गड्ढानुमा हिस्सा बन गया है और वाहन चालकों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा दिक्कत टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर चालकों को हो रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल पर लगी पुरानी लोहे की प्लेट धीरे-धीरे जॉइंट छोड़ रही है। एक तरफ प्लेट नीचे धंसने से वाहन चालकों को मजबूरी में धीमी गति से वाहन निकालना पड़ रहा है।


