Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » केजरीवाल का कांग्रेस पर निशाना: ‘BJP की नाकामियों पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को क्यों हो रहा दर्द?’

    केजरीवाल का कांग्रेस पर निशाना: ‘BJP की नाकामियों पर सवाल उठाने पर कांग्रेस को क्यों हो रहा दर्द?’

    December 6, 2025 गुजरात 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गुजरात के जामनगर से आप विधायक गोपाल इटालिया पर हमले के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनों पार्टियों पर आरोप लगाते (why congress is feeling pain) हुए बड़ा हमला बोला है. केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी और कांग्रेस दोनों डरी हुई हैं.

    अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जब आप बीजेपी की नाकामियों पर सवाल उठाती है तो कांग्रेस को दर्द क्यों होता है. इसी वजह से उनकी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया है. ये हमला साफ बताता है कि गुजरात में बीजेपी और कांग्रेस अब आप के खिलाफ एकजुट होकर लड़ रही हैं. केजरीवाल ने दोनों पार्टियों को चेतावनी देते हुए सख्त संदेश दिया है.

    इसे भी पढ़ें – गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद बॉयफ्रेंड को आया हार्ट अटैक: पुलिस के सामने हुई मौत, क्राइम स्टोरी का शॉकिंग क्लाइमेक्स

    केजरीवाल ने दोनों पार्टियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोनों पार्टियां सुन लें. AAP के नेता न डरते हैं, न झुकते हैं. गुजरात की जनता अब AAP की तरफ जाते हुए बदलाव का मन बना चुकी है, और यही इन दोनों पार्टियों की घबराहट की वजह है. केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग आप को पसंद कर रहे हैं. गुजरात अब बदलाव चाहती है. आने वाले चुनाव में यह बदलाव होना है और होकर रहेगा.

    why congress is feeling pain – वहीं आप विधायक गोपाल इटालिया ने कहा, “आज जामनगर की जनसभा के दौरान मेरे ऊपर हमला करनेवाले शख्स के खिलाफ मैं FIR करना नहीं चाहता. मैं उस व्यक्ति को दिल से माफ करता हूं और उस व्यक्ति एवं उनके परिवार को ईश्वर सुखी रखे यह प्रार्थना करता हूँ. जय किसान.” वहीं आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा, “गोपाल इटालिया BJP के खिलाफ बोलते हैं, पर चिढ़ कांग्रेस को होती है. BJP से लड़ो तो हमला कांग्रेस करती है. ये दोनों का रिश्ता क्या है?

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे

    सूरत में ‘मौत’ का तांडव! एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले; साड़ी पैकिंग करते-करते खत्म हुआ कुनबा

    2 करोड़ के नकली नोट कांड में 8वीं गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड प्रदीप गुरुजी के नए कारनामों का पर्दाफाश

    ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार

    ‘पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली’, जनसभा में सरकार पर बरसे केजरीवाल और मान

    गुजरात में भी ‘UCC’ का डंका! धोखे से शादी की तो होगी जेल, लिव-इन का कराना होगा रजिस्ट्रेशन

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.