Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मध्य प्रदेश में ‘ई-प्रवेश’ प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लिया प्रवेश
    • जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता
    • “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा…”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर मौत
    • उज्जैन बनेगी देश की पहली ‘सर्प मित्र नगरी’: 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबियां
    • लांस नायक कमलजीत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर पर FIR दर्ज
    • वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यूज़ का आधिकारिक ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर होगा क्रिकेट का महाकुंभ
    • अली गोनी ने जैस्मीन भसीन के प्रपोजल को क्यों कर दिया था रिजेक्ट? रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में खोला 2 साल पुराना राज
    • नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » केरल साक्षरता मिशन की सबसे उम्रदराज विद्यार्थी कात्यायनी अम्मा नहीं रहीं

    केरल साक्षरता मिशन की सबसे उम्रदराज विद्यार्थी कात्यायनी अम्मा नहीं रहीं

    October 11, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    तिरुवनंतपुरम : केरल राज्य साक्षरता अभियान के तहत सबसे उम्रदराज विद्यार्थी बनकर इतिहास रचने वाली 101 साल की कात्यायनी अम्मा का 10 अक्टूबर को तटीय अलप्पुझा में उनके आवास पर निधन हो गया। ऐसी जानकारी है कि वह मस्तिष्काघात के बाद कुछ समय से बिस्तर पर थीं। कात्यायनी अम्मा को दक्षिणी राज्य के साक्षरता अभियान के तहत न केवल 96 साल की उम्र में पढ़ाई करने के (Katyayani Amma Passes Away) लिए शोहरत मिली बल्कि उन्होंने अक्षरालक्षम परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक भी हासिल किए थे जो चौथी कक्षा की परीक्षा के समान होती है।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली में अमित शाह से मिले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल; मनरेगा बकाया और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की

    Katyayani Amma Passes Away – वह अलप्पुझा जिले के चेप्पाड गांव में परीक्षा देने वाले 43,330 विद्यार्थियों में से सबसे उम्रदराज थीं। उन्हें मार्च 2020 में महिला दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से नारी शक्ति पुरस्कार भी मिला था। 2019 में वह कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग गुडविल एम्बेसडर भी बनीं। उनके निधन पर शोक जताते हुए बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने पुरस्कार जीतने के बाद उनसे हुई एक मुलाकात को याद किया जिसमें उन्होंने आगे पढ़ने और 10वीं कक्षा की परीक्षा पास करने के बाद नौकरी करने की इच्छा जतायी थी।

    इसे भी पढ़ें – जाति जनगणना ‘देश का एक्स रे’, हम केंद्र को इसे कराने के लिए मजबूर करेंगे : राहुल गांधी

    विजयन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, उन शब्दों में आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच  एक्स पर भी एक शोक संदेश पोस्ट किया और कहा कि कात्यायनी अम्मा चुनौतियों के बावजूद पढ़ाई करने के अपने अटूट संकल्प के कारण कई लोगों के लिए प्रेरणादायक आदर्श बनीं। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य साक्षरता अभियान के तहत सबसे उम्रदराज विद्यार्थी बनकर इतिहास रचने वाली कात्यायनी अम्मा के निधन से बहुत दुखी हूं। वह चुनौतियों के बावजूद पढ़ाई करने का अटूट संकल्प दिखाते हुए कई लोगों के लिए प्रेरणादायक आदर्श बनीं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक

    लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ ‘एंटी पेपर लीक बिल’, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    ‘Idiots’ और ‘Andhbhakts’ टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेजने की मांग की

    “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे”: NYT के ‘Pakistani Kashmir’ शब्द पर भारतीय दूतावास का करारा जवाब

    “पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे”: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर RAF और DCP पर लगे आरोपों को नकारा

    हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ब्लैकमेलिंग का आरोप

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.