Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अपील
    • जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी
    • कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के 11 लोग डूबे
    • मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला धावा
    • द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55% ट्रैफिक होगा कम
    • ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- ‘देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है या बंदूक की नली में’
    • हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी आस्था की डुबकी
    • पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, May 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्कर; 3 की मौत, थाना प्रभारी समेत 25 घायल

    मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्कर; 3 की मौत, थाना प्रभारी समेत 25 घायल

    May 19, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Katni-Maihar Highway Accident
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कटनी/मैहर: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले रीठी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ रीठी क्षेत्र के लोधी परिवार के लोग एक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर मां शारदा देवी मंदिर मैहर दर्शन करने के लिए हर्षोल्लास के साथ निकले थे। लेकिन रास्ते में ही काल बनकर आ (Katni-Maihar Highway Accident) रहे एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने रात के घने अंधेरे में अमदरा थाना अंतर्गत आने वाले सुरमा मोड़ के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से जोरदार और सीधी टक्कर मार दी। 

    प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक्सीडेंट इतना खौफनाक था कि पहली टक्कर के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका। उसने अपना ट्रक तेजी से भगाकर निकालने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्राली को बैक-टू-बैक दो बार और यानी कुल तीन बार बेरहमी से टक्कर मारी। ट्रक के इन लगातार तीन प्रहारों के कारण श्रद्धालुओं से भरी ट्राली हवा में दूर उछलकर पलट गई और सड़क किनारे जा गिरी। ट्राली के नीचे दबने और सड़क पर घिसटने के कारण उसमें सवार महिलाओं और बच्चों समेत 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

    Katni-Maihar Highway Accident – रेस्क्यू के दौरान एक और दिल दहला देने वाली घटना घटी; लोगों को बचाने गए एक स्थानीय अज्ञात युवक को भी एक अन्य वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर में सवार श्रद्धालुओं में से एक पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला रजनी लोधी (निवासी रीठी) की भी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दुर्घटना के बाद 20 से अधिक घायलों को तुरंत कटनी जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर हालत के चलते 12 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के 11 लोग डूबे

    पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार

    अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; सतारा के 8 युवकों की मौत की आशंका

    भोपाल एम्स में मॉडल ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; दिल्ली AIIMS की टीम कर रही है जांच

    दतिया में प्रेम कहानी का खूनी अंत; प्रेमिका की मौत के 47 दिन बाद प्रेमी मोनू ने भी खाया जहर

    कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की पुलिस रिमांड

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.