बिहार के कटिहार जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी पार गोवराही दियरा के घाट टोला गांव में ग्रामीणों ने दो नाबालिग लड़का-लड़की को कथित तौर पर मक्का के खेत में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने के बाद उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया. भीड़ ने पहले (minors were tied to pegs) दोनों को खूंटे से बांधकर जमकर पिटाई की, फिर लड़के का आधा सिर मुंडवा दिया और अंत में गांव वालों की मौजूदगी में जबरन शादी करा दी.
📱 सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, 15-16 साल है नाबालिगों की उम्र
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि गांव में भारी भीड़ जुटी हुई है. ग्रामीणों के बीच खड़े नाबालिग लड़के का आधा सिर मुंडवाया जा रहा है, जबकि डरे-सहमे दोनों नाबालिगों को लोगों के सामने अपमानित किया जा रहा है. इसके बाद लड़के से लड़की की मांग में सिंदूर भरवाया जाता है और जबरन शादी कराई जाती है. बताया जा रहा है कि दोनों की उम्र महज 15 और 16 साल है.
👊 कानून हाथ में लेकर भीड़ ने घंटों तक किया प्रताड़ित
ग्रामीणों के अनुसार दोनों को गांव के पास मक्का के खेत में संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया था. इसके बाद देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने या कानून का सहारा लेने के बजाय खुद ही फैसला सुनाना शुरू कर दिया. भीड़ ने दोनों को बंधक बनाकर घंटों तक प्रताड़ित किया. इस दौरान (minors were tied to pegs) वहां मौजूद कई लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ लोग पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है.


