उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को वाराणसी में कहा कि काशी के खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही है. लेकिन काशी के भौतिक विकास का संरक्षण किया जा रहा है. कुछ लोगों ने इसे बदनाम करने की फिरौती ली है. फिर भी यहां का तेजी से विकास किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने काशी में चल रहे (Kashi News) विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की आलोचनाओं पर जवाब भी दिया. उनका कहना है कि कांग्रेस के लोग विकास कार्य को बदनाम करना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें – गाजीपुर के 12 गांवों में फैली रहस्यमयी बीमारी? जंजीरों में जकड़े मासूम, तस्वीर देख फटी रह जाएंगी आंखें
सीएम योगी ने कहा, “कांग्रेस के द्वारा जो दुष्प्रचार किया जा रहा है. AI वीडियो बनाकर गुमराह करने की कोशिश हो रही है. सनातन की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. हर कोई जानता है कि मणिकर्णिका में जो मंदिर हैं, वे इस प्रोजेक्ट के संरक्षण का हिस्सा बनेंगे क्योंकि घाट इसके बाद बनने हैं इसलिए वे सभी मंदिर इससे संरक्षित होंगे.”
इसे भी पढ़ें – आस्था के नाम पर ‘अधर्म’: महिला के शरीर से भूत भगाने का झांसा देकर दो बुजुर्ग तांत्रिकों ने किया गैंगरेप
Kashi News – कांग्रेस की आलोचना पर जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, “काशी में 2 घाट हैं मणिकर्निका और हरिशचंद्र घाट, जहां कोई भी अपनों को अंतिम समय में विदाई सम्मानजनक तरीके से देना चाहता है. उसके लिए जब कोई विकास कार्य शुरू होता है और वो भी सरकारी पैसे से नहीं. ऐसे में विकास कार्य को भी कांग्रेस के लोग बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “राज्य सरकार इस बात को लेकर प्रतिबद्ध है कि धार्मिक संस्कारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए निरंतरता और गरिमा को बनाए रखी जाए.”

