कर्नाटक के DGP रैंक के IPS अधिकारी के. रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. उनका अपने ही कार्यालय में एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके चलते उन (Karnataka DGP Suspended) पर ये एक्शन लिया गया है. उनका वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक में बवाल मच गया. हालांकि, के. रामचंद्र राव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है.
Karnataka DGP Suspended – रामचंद्र राव ने कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने वीडियो को फेक बताते हुए कहा कि ये वीडियो पूरी तरह से मॉर्फ्ड और एडिटेड है. वायरल वीडियो ऑफिस में लगे सीसीटीवी फुटेज का बताया जा रहा है, जहां ऑफिस में अपने चैंबर में रामचंद्र राव एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो गए. रामचंद्र राव वर्तमान में डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के DGP के पद पर कार्यरत हैं.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार का बड़ा बयान- ‘अब तो समय ही सब बताएगा’, क्या बदलने वाली है सरकार?
अब रामचंद्र राव को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हम इस मामले की जांच करेंगे और अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. कर्नाटक में ये वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. हालांकि, रामचंद्र राव ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि ये वीडियो मनगढ़ंत और झूठा है, लोग मुझे निशाना बना रहे हैं.
रामचंद्र राव अक्सर विवादों में रहे हैं. इससे पहले साल 2014 में मैसूर के इलावाला में हुई डकैती के मामले में उन पर धन के गबन का आरोप लगा था. एक बस में ले जाए जा रहे 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम लूट ली गई थी. उस समय रामचंद्र राव दक्षिणी जोन के आईजीपी थे. उन पर बरामद धन के दुरुपयोग का आरोप लगा था. इसी मामले में रामचंद्र राव का ट्रांसफर कर दिया गया था.


