घरौंडा सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले इस मामले में थाना प्रभारी दीपक कुमार को भी सस्पैंड किया जा चुका है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद मैडीकल एसोसिएशन ने पिछले 4 दिनों से जारी (6 policemen suspended) हड़ताल रविवार को समाप्त करने की घोषणा की।रविवार को डी.सी. उत्तम सिंह के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

इसे भी पढ़ें – Jind Factory Blast Update: जींद हादसे के पीड़ितों के लिए हरियाणा सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

6 policemen suspended – डॉक्टरों की हड़ताल के चलते पिछले कई दिनों से अस्पताल की ओ.पी.डी. सेवाएं प्रभावित थीं। मरीजों को इलाज के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को प्रशासन और मैडीकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई जिसमें कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।

इसे भी पढ़ें – हरियाणा के नूंह में गो-तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार; 70 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस और कुल्हाड़ी बरामद

मैडीकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अनिल यादव ने कहा कि उनकी मुख्य मांग थाना प्रभारी और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की थी लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस द्वारा कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। एस.पी. स्तर पर भी मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कदम सामने नहीं आया है। एसोसिएशन ने करनाल रेंज के ए.डी.जी.पी. से भी मुलाकात की मगर वहां से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ऐसे में अब पीड़ित डॉक्टर के परिजनों ने अदालत में जाने का फैसला किया है।

 

Share.
Exit mobile version