कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के कनीपला निवासी और NDPS एक्ट के कई मामलों में आरोपी संजीव कुमार उर्फ जेपी की बिहार के मधुबनी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में कुल 5 लोगों की जान गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। मृतकों के शव आज पोस्टमार्टम के बाद (murder accused victim died) कुरुक्षेत्र पहुंचने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार कनीपला निवासी संजीव कुमार उर्फ जेपी (35), उसके साथ रहने वाली रजनी उर्फ रज्जी उर्फ रजिया (29), रावलखेड़ी गांव के चाचा-भतीजा विकास (28) और कपिश (26) समेत पांच लोगों की बिहार के मधुबनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से ऋतिक निवासी सांवला और कार्तिक निवासी धीरपुर घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें – राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला

murder accused victim died – बताया जा रहा है कि ये सभी लोग करीब 10-11 दिन पहले यानी 24 फरवरी के आस-पास गांव से निकले थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन गुरुवार को शव लेने के लिए बिहार रवाना हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शवों के पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संजीव उर्फ जेपी के खिलाफ कुरुक्षेत्र जिले में NDPS एक्ट के करीब 10 मामले दर्ज थे। इनमें से कई मामलों में वह जमानत पर चल रहा था। इससे पहले जिला पुलिस ने संजीव की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को भी अटैच किया था। पुलिस ने उसके पास से एक स्कॉर्पियो, करीब 10 ग्राम सोना, 47 हजार रुपये नकद समेत करीब 19 लाख रुपये की संपत्ति अटैच की थी, जो उसने कथित तौर पर नशीले पदार्थों के कारोबार से जुटाई थी।

 

Share.
Exit mobile version