उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चर्चित करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा(Pharma Trader Murder Case)हत्याकांड की जांच में बुधवार देर रात एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के सगे बेटे सुब्रत मिनोचा को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की परतें तब उघड़ीं जब पुलिस की कड़ी पूछताछ में कारोबारी के पूर्व नौकर विशाल ने सनसनीखेज दावा किया कि उसने विनीत मिनोचा की हत्या किसी और के कहने पर नहीं, बल्कि उनके अपने बेटे सुब्रत के इशारे और साजिश के तहत की थी.

बेटे ने रची थी खौफनाक साजिश 

पुलिस पूछताछ में आरोपी नौकर विशाल ने कई बड़े खुलासे किए. उसने बताया कि सुब्रत ने पिता की हत्या के बदले उसे 6 लाख रुपये देने का सौदा तय किया था. सुब्रत ने उसे यहां तक हिदायत दी थी कि यदि वह पकड़ा जाए, तो सारा इल्जाम अपनी बहू यानी सुब्रत की पत्नी शालू पर मढ़ दे. घटना वाले दिन सुब्रत ने उसे करीब 6 बार फोन कर काम जल्दी खत्म करने को कहा था ताकि मौत स्वाभाविक लगे. लेकिन वारदात के दौरान विनीत मिनोचा की आंख खुल जाने और पहचान लिए जाने के कारण विशाल ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी जान ले ली.

थाने में आमने-सामने आने पर रो पड़ी पत्नी शालू 

बुधवार को पुलिस ने थाने में सुब्रत, उसकी पत्नी शालू और (Pharma Trader Murder Case)नौकर विशाल को आमने-सामने बिठाकर करीब 40 तीखे सवालों के साथ पूछताछ की. जैसे ही शालू का सामना अपने पति सुब्रत से हुआ, वह फूट-फूटकर रो पड़ी और कहा कि उसे इस मामले में जबरन फंसाया गया है. पुलिस जांच में यह भी उजागर हुआ है कि आरोपी बेटे सुब्रत पर लगभग 15 लाख रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने और करोड़ों की जायदाद हड़पने के लिए उसने यह खौफनाक षड्यंत्र रचा था. पुलिस अब सीडीआर (CDR) और वित्तीय लेन-देन के आधार पर सबूत जुटा रही है.

 

Share.
Exit mobile version