फिल्म अभिनेत्री से बीजेपी सांसद बनीं कंगना रनौत(Kangana Ranaut) अब अपने फिल्मी करियर पर भी फोकस कर रही हैं। उनकी अपकमिंग पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘इमरजेंसी'(Emergency) को लेकर नया अपडेट सामने आया है। कई बार रिलीज डेट टलने के बाद अब यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
इसे भी पढ़ें – Zaheer Iqbal की दुल्हन बनीं Sonakshi Sinha, शादी की तस्वीरें की शेयर
कंगना ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Kangana Ranaut ने साथ ही कांग्रेस को निशाने पर लिया। पत्रकारों से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि आज जो संविधान की किताब संसद में उठा रहे हैं और चिल्ला रहे हैं, नौटंकी कर रहे हैं इनकी काली करतूतें 6 सितंबर को खुलेगी। ये फिल्म ना बने इसके लिए मुझे यातनाएं सहनी पड़ी और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मेरी फिल्म रुकवा दी गई। मैंने अपना घर और जेवर गिरवी रखकर ये फिल्म बनाई है।
इसे भी पढ़ें – एक बार फिर हॉटस्टार पर आएगी इमरान हाशमी और मौनी रॉय स्टारर ‘शोटाइम’
कंगना ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर
पोस्टर शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, ‘आजाद भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें साल की शुरुआत। ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास के सबसे कंट्रोवर्शियल एपिसोड की विस्फोटक गाथा। बता दें कि कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे कलाकार नजर आएंगे

