बठिंडा :  डिजिटल कंटेंट क्रिएटर कंचन कुमारी उर्फ “कमल कौर भाभी” हत्याकांड में पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों के तीन मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनसे हत्या की साजिश और उसके नेटवर्क से जुड़े अहम राज खुलने की उम्मीद है। डीएसपी सर्वजीत सिंह बराड़ (Kamal Kaur murder case) ने बताया कि आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है, लेकिन केस की संवेदनशीलता को देखते हुए फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा रही। वहीं, पीड़िता के दो मोबाइल फोन अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है।

Kamal Kaur murder case – पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात के बाद विदेश भाग गया था और यूएई में छिपा हुआ था। उसे 10 अप्रैल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के मुताबिक, यूएई में एक सुरक्षा एजेंसी ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया, जिसके बाद उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया। पुलिस ने पहले ही आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा था, जबकि इंटरपोल के जरिए रेड नोटिस की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी।

Share.
Exit mobile version