आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा संगरूर की धरती को ‘दीमक’ पैदा करने वाली धरती (calling Sangrur land of martyrs) बताने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने इसे बाजवा की घटिया मानसिकता और पंजाब के गौरवशाली इतिहास के प्रति उनकी अज्ञानता का प्रतीक करार दिया।

बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा को बोलने से पहले संगरूर का इतिहास पढ़ लेना चाहिए था। जिस धरती ने शहीद-ए-आजम उधम सिंह, सेवा सिंह ठीकरीवाला जैसे महान देशभक्त, नामधारी कूका लहर और रियासती आंदोलनों को जन्म दिया, उसे ‘दीमक’ कहना बेहद शर्मनाक है।

इसे भी पढ़ें – पंजाब के परिवहन क्षेत्र के विकास को और तेज किया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 250 नई बसों को दिखाई हरी झंडी

धालीवाल ने सवाल किया कि बाजवा जिस कांग्रेस नेता संत राम सिंगला की बरसी पर बोल रहे थे, क्या वह भी ‘दीमक’ थे? उन्होंने कहा कि वहां मौजूद पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की जमीर ने उन्हें कैसे नहीं टोका कि बाजवा संगरूर की धरती को क्या कह रहे हैं? क्या बाजवा के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल और उनके स्वतंत्रता सेनानी पिता हीरा सिंह भट्ठल भी ‘दीमक’ थे? बाजवा को पंजाब के लोगों से और संगरूर के निवासियों से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

calling Sangrur land of martyrs – कांग्रेस पर पलटवार करते हुए धालीवाल ने कहा कि असल में कांग्रेस वह ‘दीमक’ है जिसने 75 सालों तक देश और पंजाब को लूटा है। उन्होंने कहा कि बाजवा साहब, आप उस पार्टी के नेता हैं जिसने पंजाब में इमरजेंसी लगाई, ऑपरेशन ब्लू स्टार किया, सिखों का कत्लेआम किया और हजारों युवाओं को झूठे पुलिस मुकाबलों में मरवा दिया। को

 

Share.
Exit mobile version