Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा
    • पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; आलाकमान से बातचीत जारी
    • Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौधे बरामद
    • UP Politics: ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी राजभर
    • अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
    • Guntur Crime News: जुए की लत में पहले बेची किडनी, फिर बन गया शातिर चोर; ‘सिंगल किडनी साईं’ गिरफ्तार
    • नगर निगम जालंधर ने एक दिन में वसूले 2.10 करोड़, 36.50 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा
    • पंजाब के बहुचर्चित ड्रग्स मामले में बड़ी हलचल, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया 5 अक्टूबर को पेश होंगे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सरस्वती साइकिल योजना से आसान हुई बेटियों की पढ़ाई, कुंडा में 150 छात्राओं को मिली नई साइकिल की सौगात

    सरस्वती साइकिल योजना से आसान हुई बेटियों की पढ़ाई, कुंडा में 150 छात्राओं को मिली नई साइकिल की सौगात

    August 10, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Saraswati cycle scheme
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पंडरिया/कबीरधाम : ग्रामीण अंचलों में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उनकी पढ़ाई को सुगम बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले अंतर्गत पंडरिया ब्लॉक में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडा में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 150 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कतारबद्ध खड़ी नई-नवेली साइकिलों की सौगात (Saraswati cycle scheme) मिलते ही सभी छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उनके भीतर स्कूल आने को लेकर नया उत्साह देखा गया।

    Saraswati cycle scheme – कुंडा स्कूल परिसर में आयोजित इस विशेष वितरण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के कुंडा मंडल प्रभारी रूपेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, स्थानीय ग्राम पंचायत के पंच एवं कई वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने कतार में खड़ी सभी 150 छात्राओं को अपने हाथों से नई साइकिलों की चाबियां सौंपी। इस अवसर पर मंडल प्रभारी रूपेश जैन ने कहा कि, “शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली सभी बालिकाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलता है। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को प्राथमिकता देकर शिक्षा विभाग यह सौगात दे रहा है।”

     नई साइकिल पाकर खिल उठे छात्राओं के चेहरे

    साइकिल प्राप्त करने के उपरांत छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए अपने अनुभव साझा किए। छात्राओं का कहना था कि, “दूर के गांवों से पैदल आने-जाने में बहुत समय नष्ट हो जाता था और शरीर में थकावट आ जाती थी। अब साइकिल मिलने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बिना थके हम पूरी ऊर्जा के साथ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।” नई साइकिलों की सौगात मिलने पर सभी छात्राओं और उनके अभिभावकों ने राज्य सरकार व शिक्षा विभाग का दिल से आभार व्यक्त किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के शहडोल से गिरफ्तार

    बार-बार एक्सीडेंट करने वाले ड्राइवरों के लाइसेंस की होगी समीक्षा, ट्रक ड्राइवरों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस की पहल

    राजनीतिक फंड के नाम पर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

    एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली संजू देवी सम्मानित, मुख्यमंत्री ने की हौसलाफजाई

    बीजेपी सरकार के वादों और कार्यशैली पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार, 2028 चुनाव की रणनीति का किया ऐलान

    रुद्री रोड स्थित लॉज के कमरे में मिली कवर्धा की युवती की संदिग्ध लाश, बॉयफ्रेंड के मैसेज ने बढ़ाया सस्पेंस

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.