अपने पहले दिन पर कबीर सिंह की कमाई लगभग ₹ 20.21 करोड़ हो चुकी जो किआरा अडवानी और शाहिद कपूर दोनों के लिए ही एक बड़ी कामीयाबी बन गई है|
सूत्रों के अनुसार इस फिल्म ने रविवार तक करीबन ₹ 27.91 करोड़ की कमाई हुई थी| अभी तक यह फिल्म ₹ 70.81 करोड़ कमा चुकी है|
शाहिद कपूर के लिए यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी कामीयाबी है क्योंकि इस पिक्चर से शाहिद ने अपने अब तक करियर में सबसे ज़्यादा कमाई की है| कबीर सिंह भारत में करीबन 3123 पर्दों पर दिखाई जा रही है और इसे लोग काफी पसंद भी कर रहें हैं|
यह फिल्म एक तेलगु फिल्म, “अर्जुन रेड्डी” की रीमेक है| यह फिल्म अब तक की पहली ऐसी फिल्म है जो किसी छुट्टी के दिन रिलीज़ नहीं हुई है और साथ ही इस साल की चौथी सबसे बड़ी हिंदी ओपनर भी बन चुकी है|
इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है जिसने तेलगु हिट अर्जुन रेड्डी का भी निर्देशन किया था| यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो पेशे से एक सर्जन है जो ड्रग्स और शराब की लत में पड़कर अपनी ज़िन्दगी तबाह कर लेता है|
यह सब इसलिए होता है क्योंकि वह अपने प्यार से शादी नहीं कर पाता| इस फिल्म में सोहम मजूमदार, अर्जन बाजवा, सुरेश ओबरॉय और कामिनी कौशल ने भी बखूबी अपना किरदार अदा किया है|
शाहिद कपूर और किआरा अडवानी
शाहिद कपूर और किआरा अडवानी ने सभी दर्शकों को सोशल मीडिया के ज़रिये प्यार व धन्यवाद् जताया| जहा लोग करोड़ो की तादाद में यह फिल्म देखने जा रहें हैं वहीं आलोचकों ने इसे विषाक्त मर्दानगी को दर्शाने वाली फिल्म का ख़िताब दिया है|
इंडिया टुडे की आलोचक अनन्य भट्टाचार्य ने इसे 5 में से 1.5 रेटिंग दी है जो काफी कम है| उन्होंने अपनी इस रेटिंग के साथ यह भी बता दिया कि, “स्त्रियों को दोष देना सही नहीं है और न ही कबीर सिंह सही है|”
इसे भी पढ़ें: आलिया और रणबीर जल्दी ही करेंगे शादी
उन्होंने अपने कथन में यह भी कहा कि, “कबीर सिंह, अर्जुन रेड्डी की हूबहू नक़ल है| यह वही कहानी है, वही संवाद, वही चरित्र| इसलिए अगर आपने अर्जुन रेड्डी देखी है, तो आपको पता होगा कि शाहिद कपूर महज एक नाटकीय-अभिनेता हैं|
शाहिद विजय देवरकोंडा बनने की इतनी कोशिश करते हैं कि कबीर सिंह पहले कुछ दृश्यों के बाद खुद को खो देते हैं|
तो संदीप रेड्डी वंगा ने और पूरी कास्ट ने कबीर सिंह के साथ क्या किया? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हमारे पास अभी तक नहीं है|”
Image Source : Google