“कबीर सिंह” के स्ट्रोंग किरदार की तरह कबीर सिंह ने 5 दिनों में ही 100 करोड़ कमा लिया है| इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्टर किया है|
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार को 16.53 करोड़ का कारोबार किया था| जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 104.90 करोड़ रुपये हो गया|
एक्टर कबीर सिंह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली शाहिद की पहली फिल्म है| फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं|
अपने भाई ईशान और पत्नी मीरा राजपूत के संग इस सफलता का जश्न मनाया|बता दें, यह फिल्म तेलुगू सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है| यह कहानी एक ऐसे सर्जन की है जिसे बहुत गुस्सा आता है| वो अपनी गर्लफ्रेंड से बिछड़ने के बाद नशा करने लगता है|
इसे भी पढ़े : सोनम कपूर अब जा रही हैं अपने पति के
शाहिद कपूर को कबीर सिंह के किरदार में पसंद किया
तमाम विवादों से लड़ते हुए शाहिद कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है और लोग शाहिद कपूर को कबीर सिंह के किरदार में काफी पसंद भी कर रहे है|
100 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने उन्हें बधाई दी| ईशान खट्टर ने शाहिद कपूर के लिए ट्विटर पर इमोशनल नोट भी लिखा|
ईशान ने कहा,”आज मेरे बड़े भाई के लिए मैं बहुत खुश हूं, वह हमेशा मेरे लिए एक अच्छे इंसान का शानदार उदाहरण रहे हैं| ये मुझे चकित करता है कि आप इस तरह के सबसे जटिल, खोए हुए और क्षतिग्रस्त कैरेक्टर्स को इतने अच्छे से निभा सकते हैं जबकि घर पर सबसे अधिक फोकस्ड, लविंग और जिम्मेदार इंसान हैं| मुझे ये दिखाने के लिए धन्यवाद कि एक जिम्मेदार बेटा, पिता, पति और भाई होने का क्या मतलब है”|
आपको बता दे कि कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है| अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे मुख्य भूमिकाओं में थे|
कबीर सिंह में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका हैं|
Image Source : Google