रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार (31 दिसंबर) को प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर राम मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा मंदिर में धर्म ध्वजा फहराई और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया. इस दौरान सिंह के (joy echoes in Ayodhya) साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.अन्नपूर्णा मंदिर राम मंदिर परिसर में स्थित सात मंदिरों में से एक है,
joy echoes in Ayodhya – श्रीराम की जयकारों और मंत्रोच्चार के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई. दर्शन और पूजन के बाद जैसे ही दोनों नेता मंदिर परिसर से बाहर निकले तो श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर उनका स्वागत किया.
सीएम योगी ने किया लोगों का अभिवादन
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया. इस मौके पर पूरे परिसर में भक्तिमय और उत्साह का माहौल बना रहा. हर कोई बेहद खुश नजर आया.
राजनाथ सिंह ने की रामलला की पूजा
अधिकारियों के मुताबिक राजनाथ सिंह ने रामलला की पूजा की और राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में भी हिस्सा लिया. मुख्य धार्मिक कार्यक्रम बुधवार को हुआ लेकिन प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी से जुड़े अनुष्ठान शुक्रवार तक जारी रहेंगे. मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान बीते शनिवार से ही जारी हैं.

