केंद्र सरकार ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया गया है. वहीं, इस सूची में सबसे साफ राज्य की सूची में महाराष्ट्र ने पहला स्थान हासिल किया है. केंद्र सरकार से गुरुवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में स्वच्छता अवार्ड की घोषणा की. वहीं, शहरो में इंदौर को सातवीं बार पहला स्थान प्राप्त हुआ.
इसे भी पढ़ें – झारखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, निकाय चुनाव के लिए नियमावली में भी हुआ संशोधन
झारखंड में टॉप पर रहा जमशेदपुर
वहीं, जमशेदपुर और बुंडू राज्य के सबसे स्वच्छ रहे. वहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में देशभर में जमशेदपुर 78वें स्थान पर रहा.रांची को 885वां स्थान प्राप्त हुआ. जबकि 2022 में रांची की रैंकिंग 1328 थी. रांची की सफाई-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निगम पिछले 12 वर्षों से प्रयास कर रहा है. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सर्वेक्षण में शहर की सफाई और वेस्ट डिस्पोजल को प्राथमिकता दी गई है.
इसे भी पढ़ें – राम मंदिर के उद्घाटन से होगी कसम पूरी, झारखंड की सरस्वती देवी तीन दशक पुराना मौन व्रत तोड़ेगी
2022 में इंदौर रहा था पहले नंबर पर
2022 में राजस्थान-महाराष्ट्र को पछाड़ कर मध्यप्रदेश देश का सबसे स्वच्छ राज्य बन गया था. 100 से अधिक शहरों वाले राज्य में मध्यप्रदेश नंबर-1 पर आया था. वहीं, इंदौर ने सफाई का सिक्सर लगाया था. और देश का सबसे साफ शहर बना था.

