झारखंड की सियासत से इस वक्त की एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. राज्य में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान की ओर से एक सीट पर अपने आधिकारिक प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया गया है. कांग्रेस के इस अप्रत्याशित फैसले पर गठबंधन की मुख्य साझीदार (JMM angry with congress’s decision) झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बेहद कड़ी नाराजगी जताई है और इस फैसले को गठबंधन की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है.
इसे भी पढ़ें – लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, कुख्यात माओवादी मुकेश गंझू बजरीमरी से गिरफ्तार
JMM angry with congress’s decision – झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर ‘गठबंधन धर्म’ का पालन नहीं करने का सीधा आरोप मढ़ा है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व का यह कदम आपसी तालमेल को बिगाड़ने वाला है.
सुप्रियो भट्टाचार्य ने संख्या बल का हवाला देकर कांग्रेस को घेरा
झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में ही महागठबंधन ने ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए याद दिलाया कि लोकसभा में 05 और विधानसभा में रिकॉर्ड 56 सीटें महागठबंधन के खाते में आईं. भट्टाचार्य ने तर्क दिया कि ऐसे में जब सामने राज्यसभा का इतना महत्वपूर्ण चुनाव है, तो टिकटों का बंटवारा और पूरी रणनीति भी हेमंत सोरेन के नेतृत्व और सहमति से ही तय होनी चाहिए थी, लेकिन कांग्रेस ने बिना जेएमएम को विश्वास में लिए एकतरफा उम्मीदवार घोषित कर दिया.


