रांची: झारखंड राष्ट्रीय जनता दल की उपाध्यक्ष अनिता यादव के नेतृत्व में (ruckus against election commission) चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। उन पर ‘जनमत की चोरी’ करने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई है। राजद कार्यकर्ताओं ने रांची यूनिवर्सिटी गेट से लेकर परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक पार्टी के झंडे-बैनर और ज्ञानेश कुमार के पुतले के साथ एक विशाल आक्रोश मार्च निकाला। यहां केंद्र सरकार और भाजपा के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उनका पुतला दहन किया गया।
ruckus against election commission – झारखंड राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव ने कहा कि विपक्ष लगातार यह आरोप लगाता रहा है कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अब दो अन्य चुनाव आयुक्तों के 14 बार लिखे गए पत्र से यह साफ हो गया है कि देश के चुनाव में मुख्य चुनाव आयुक्त जनमत की चोरी करा रहे थे। SIR और बांग्लादेशी के नाम पर बड़ी संख्या में वोटरों को उनके मौलिक और संवैधानिक वोट देने के अधिकार से पूरी तरह वंचित कर दिया गया।”
धनबाद में माले और AISA के छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन
वहीं, धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर शनिवार को भाकपा माले (CPI ML) ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। इस विरोध प्रदर्शन में आइसा से जुड़े छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं की जांच कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त के तत्काल इस्तीफे की मांग उठाई।
