रांची। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नवंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में झारखंड के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे राज्य में आयोजित होने वाले दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। झारखंड कांग्रेस प्रभारी और एआईसीसी (AICC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को पत्र भेजकर राहुल गांधी के इस प्रस्तावित (Jharkhand Congress News) दौरे और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए आधिकारिक पत्र के अनुसार, राहुल गांधी खूंटी जिले में पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाले गांवों के पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल्ड एरियाज (PESA – पेसा) नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन और जनजातीय क्षेत्रों के अधिकारों से जुड़े प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, दूसरा मुख्य कार्यक्रम राज्य की राजधानी रांची में आयोजित किया जाएगा।
ग्राम प्रधानों को भेजा जाएगा व्यक्तिगत निमंत्रण पत्र
Jharkhand Congress News -पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि राहुल गांधी के इस प्रस्तावित झारखंड दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए पारंपरिक ग्राम सभा प्रधानों को व्यक्तिगत निमंत्रण पत्र भेजे जाएंगे। कार्यक्रम की सटीक तिथि और स्थान तय होते ही सभी DCC अध्यक्षों को अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहने के लिए अग्रिम सूचना प्रेषित कर दी जाएगी। साथ ही, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की यात्रा के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न उप-समितियों (Committees) का गठन कर सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।


